फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018 की सबसे सस्ती और बेहतरीन माइलेज की बादशाह बनी ये 5 कारें

Fri, 19 Oct 2018 02:44 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Best performance cars of 2018 in just 4 lakh rupees
best vs best

नवारात्रि के साथ त्योहारों की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोग आपको घर में कम और बाजार में शॉपिंग का मजा लेते ज्यादा दिखाई देंगे। इस त्योहारी मौसम में न सिर्फ लोग छोटी मोटी चीजें बल्कि घर, दुकान ,वाहन सभी खरीदते हैं और ऐसे में उनकी मदद करने के लिए कंपनियां भी एक से बढ़कर एक आॅफर निकालती हैं। ताकि लोग अपनी पसंदीदा चीज लेने में जरा भी देरी न करें। आइए आपकी इस त्योहारी मौसम की मुश्किलें कम करते हुए ऐसी कुछ कारों के बारे में बताते  हैं। जिनकी कीमत भी कम और माइलेज, लुक्स जानकर भी आप दीवाने हो जाएंगे ।


 
Best performance cars of 2018 in just 4 lakh rupees
limited-edition Tiago Wizz

टाटा टियागो
आज जिधर भी देखो टाटा की ही कारों का मौसम लग रहा है। हो भी क्यों न कंपनी ने एक के बाद एक कई कार मार्केट में उतार दी हैं जो दिखने में शानदार और माइलेज में लाजवाब हैं। टाटा की कार टियागो का बाजार आजकल काफी गर्म है। कार की कीमत मात्र 3.26 लाख रुपये है। जिसमें 85एचपी, 1.2-लीटर का इंजन दिया गया है। बता दें, इस कार का एक एएमटी वर्जन भी बाजार में मौजूद है। कार के माइलेज की बात करें तो यह 1 लीटर में 23 किमी तक दौड़ती है। 

Best performance cars of 2018 in just 4 lakh rupees
Renault KWID
रेनो क्विड 
इस कार ने मार्केट में आते ही धूम मचा दी थी। कम कीमत की इस कार में प्रीमियम लुक और बड़ा इंटीरियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स  दिये गए हैं। रेनो की यह कार 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। रेनो क्विड का मेंटेनेंस भी आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेगा। रेनो क्विड के मेंटेनेंस की बात करें तो इस कार पर सर्विस के दौरान मात्र 2000 रुपये तक का खर्च आता है। इस कार की  शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best performance cars of 2018 in just 4 lakh rupees
Maruti Alto

मारुति आॅल्टो 800 
मारुति की सबसे छोटी और लोकप्रिय कार आॅल्टो 800 भारत में आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है इसकी बिक्री की वजह इसका कमाल का माइलेज और कम कीमत है। इस कार में  796 सीसी का इंजन दिया गया है जो 48 एचपी का टार्क जनेरेट करता है। इस कार का माइलेज 24.7 किमी/लीटर का है। कार की कीमत मार्केट में 2.50 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Best performance cars of 2018 in just 4 lakh rupees
Datsun redi-GO

डैटसन रेडिगो
डैटसन रेडिगो कार ने लांच होते ही कई कार कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। कार को कंपनी ने बेहतर लुक्स, शानदार माइलेज से जो लैस किया था। इस कार में 54एचपी वाला 0.8 लीटर इंजन दिया गया है। हालांकि डैटसन ने रेडिगो का 68एचपी, 1.0 लीटर  वाला टॉल बॉय हैचबैक मॉडल भी पेश कर दिया है। रेडिगो को आप सबसे बड़ी या बेहतर कार तो नहीं कह सकते हैं, लेकिन  मात्र 2.81 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में यह कार लाजवाब है। जिसका माइलेज 20 किमी प्रतिलीटर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed