1 अप्रैल, 2020 बीएस-6 उत्सर्जन मानक लागू होंगे, जिसके बाद सभी वाहन बीएस-6 इंजन के साथ लांच होंगी। वहीं मारुति और टाटा ने डीजल इंजन से तौबा कर ली है, जिसके बाद पेट्रोल गाड़ियों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सब-कॉम्पैक्ट महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वेरियंट की बुकिंग सबसे ज्यादा हो रही है। ह्यूंदै क्रेटा का पेट्रोल वेरियंट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जानते हैं टॉप 10 पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली एसयूवी कितना देती हैं माइलेज...
ये हैं बेस्ट माइलेज देने वाली देश की टॉप-10 पेट्रोल SUV, कीमत है 6 लाख से शुरू
महिन्द्रा एक्सयूवी 300
माइलेज- 17 किमी प्रति लीटर
कीमत- 7.90 लाख से 10.25 लाख रुपये (पेट्रोल)
महिन्द्रा ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 को पेट्रोल इंजन में टर्बोचार्जर के साथ लांच किया है। एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन टर्बोचार्जर के साथ आता है। यही इंजन महिन्द्रा की केयूवी100 में भी आता है। नया एलुमीनियम इंजन 5000 आरपीएम पर 110 एचपी की पावर और 2000 से 3500 आरपीएम पर 200 एनएम का टार्क देता है। एक्सयूवी 300 में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस सैगमेंट में एक्सयूवी 300 का सबसे ज्यादा टार्क देने वाला इंजन है। एक्सयूवी 300 में 4 व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के पेट्रोल वैरियंट की एक्स-शोरूम एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से 10.25 लाख रुपये तक है।
अपकमिंग ह्यूंदै वेन्यू
माइलेज- 16 किमी प्रति लीटर (अनुमानित)
कीमत- 7 लाख से 13 लाख रुपये तक (पेट्रोल) अनुमानित
ह्यूंदै वेन्यू की लांचिंग 21 मई को होनी है और इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी के मुताबिक Venue को एक ही दिन में 2000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इस कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 171 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में पहली बार डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर दिया जाएगा। वेन्यू का पेट्रोल वेरियंट एक लीटर में 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख से लेकर 13 लाख के बीच हो सकती है।
टाटा नेक्सन
माइलेज- 17 किमी प्रति लीटर
कीमत- 6.36 लाख से 9.95 लाख रुपये तक (पेट्रोल)
नेक्सन के लिए बुरी खबर है कि सेल के आंकड़ों में नेक्सन पीछे रह गई है। नेक्सन को महिन्द्रा एक्सयूवी 300 ने पछाड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। लेकिन नेक्सन की सबसे बड़ी खूबी है कि ये देश की सबसे सुरक्षित कार है और NCAP सेफ्टी रेटिंग में नेक्सन को 5 स्टार मिल चुके हैं। नेक्सन में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन आता है, जो 5000 आरपीएम पर 110 आरपीएम की अधिकतम पावर और 1750 से 4000 आरपीएम 170 एनएम का टार्क देती है। नेक्सन में इको, सिटी, स्पोर्ट समेत 3 ड्राइव मोड दिए गए हैं। वहीं नेक्सन में 6 स्पीड मैनुअल के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। नेक्सन का पेट्रोल इंजन 17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। नेक्सन पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 6.36 लाख रुपये से 9.82 लाख रुपये तक है।
रेनो डस्टर
माइलेज- 15 किमी प्रति लीटर
कीमत- 8 लाख से 10 लाख रुपये तक (पेट्रोल)
रेनो जल्द ही अपनी इस पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट लांच करने वाली है। डस्टर फेसलिफ्ट दिखने में मौजूदा मॉडल जैसी ही होगी, लेकिन उससें प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, ऊंचा बोनट, नए रूफ रेल्स, नए अलॉय व्हील्स, नए टेल लैंप्स और कुछ बदलाव के साथ साइड पैनल्स देखने को मिल सकते हैं। रेनो डस्टर 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन आता है, जो 105 बीएचपी का पावर 142 एनएम का टॉर्क देता है। डस्टर का पेट्रोल वेरियंट 15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। डस्टर का बेस RxE पेट्रोल वेरियंट की कीमत 7.99 लाख रुपये है। यह सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसके पेट्रोल वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक है।