मारुति सुजुकी सियाज में हाल ही में 1.5 लीटर का डीजल इंजन लगाया गया है, जो फिएट के 1.3 लीटर मल्टीजेट इंजन की जगह लेगा। वहीं नया इंजन आने के बाद सियाज होंडा की सेडान कार सिटी को जबरदस्त टक्कर देगी। पिछले कुछ माह से सियाज की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं नया इंजन आने के बाद सियाज इस चुनौती को पूरी करेगी। जानते हैं होंडा सिटी और सियाज में कौन पड़ेगा भारी...
नए 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ मारुति सियाज VS होंडा सिटी डीजल में कौन है बेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर आउटपुट
मारुति सियाज में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 4000 आरपीएम पर 95.17 पीएस की पावर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225 एनएम का टार्क देगा। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, वहीं पुराने इंजन में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता था।
मारुति का नया 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन बीएस-6 रेडी होगा, लेकिन फिलहाल अभी बीएस-4 मानकों के साथ लान्च किया जाएगा। अगले साल बीएस-6 मानक लागू होने से पहले इसे अपग्रेड किया जाएगा। जबकि होंडा सिटी में बीएस-4 इंजन मिलता है।
इंजन कैपेसिटी
वहीं होंडा सिटी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 3600 आरपीएम पर 99 पीएस की पावर और 1750 आरपीएम पर 200 एनएम का टार्क देगा। सिटी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। हालंकि दोनों ही कार कंपनियां अपनी डीजल वैरियंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर रही हैं।
दोनों के इंजन का कंपैरिजन करें, तो होंडा सिटी का इंजन सियाज से ज्यादा पावरफुल है और कम आरपीएम पर ज्यादा पावर देता है। वहीं सियाज का टार्क आउटपुट ज्यादा है।
सियाज का माइलेज बेहतर
एआरएआई फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें, तो होंडा सिटी का डीजल इंजन 25.6 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि मारुति सियाज का माइलेज 26.83 किमी प्रति लीटर है। वहीं सियाज के पहले 1.3 लीटर इंजन के साथ यह माइलेज 1.27 किमी प्रति लीटर कम है।
वहीं माइलेज के मामले में सियाज बाजी मारती हुई नजर आती है।
डाइमेंशन
दोनों कारों के डाइमेंशंस की बात करें, तो मारुति सियाज की लंबाई 4490 एमएम, चौड़ाई 1730 एमएम और ऊंचाई 1485 एमएम है। जबकि सियाज का व्हीलबेस 2650 एमएम है और बूट स्पेस 510 लीटर का है। सियाज का ग्राउंड क्लीयरेंस 170 एमएम है।
जबकि सिटी की लंबाई 4440 एमएम, चौड़ाई 1695 एमएम और ऊंचाई 1495 एमएम है। वहीं व्हीलबेस 2600 एमएम और बूट स्पेस 510 लीटर का है। सिटी का ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम है।