{"_id":"5e5b539e8ebc3ef3f804edd5","slug":"best-discount-on-bs4-cars-car-offers-tata-nexon-honda-crv-creta-mahindra-alturas-g4-renault-duster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 10 SUV कारों पर मिल रहा है 5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इन 10 SUV कारों पर मिल रहा है 5 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए
Sun, 01 Mar 2020 12:06 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
BS4 Car Discount Offers
- फोटो : social media
अगर आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और बीते साल दिसंबर के महीने में ऑटोमोबाइल कंपनियों की ओर से मिल रहे बंपर डिस्काउंट का लाभ नहीं उठा पाए तो निराश न हों। विभिन्न ऑटो निर्माता कंपनियां अपने गाड़ियों पर भारी छूट दे रही हैं। भारत में नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएंगे। इसी के मद्देनजर विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने लाइन-अप में कारों को BS6 के नए मानकों के अनुसार अपग्रेड करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। ऑटो कंपनियों के डीलरशिप के पास BS4 गाड़ियों का स्टॉक खत्म नहीं हुआ है। BS6 मानक लागू होने की 1 अप्रैल की समय सीमा के बाद बिना बिके हुए BS4 कारों के ढेर से बचने के लिए, निर्माताओं के पास गाड़ियों को भारी छूट की पेशकश के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में अपने BS4 गाड़ियों के बचे हुए स्टॉक की बिक्री के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट दे रही हैं। यहां जानिए उन BS4 इंजन वाली SUV कारों के बारे में जिन पर कंपनियां डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
Tata Nexon Facelift
- फोटो : social media
Tata Nexon (टाटा नेक्सन)
Tata Motors ने हाल ही में Tata Nexon फेसलिफ्ट मॉडल को BS6 ईंघन उत्सर्जन मानकों के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन में लॉन्च किया है। कंपनी इसके BS4 मॉडल की खरीद पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। टाटा नेक्सन के सभी वेरिएंट्स पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि इस एसयूवी के टॉप-एंड वेरिएंट पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है।
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू)
बीते साल 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली नई कारों में Hyundai Venue का नाम शुमार था। कंपनी Hyundai Venue BS4 मॉडल की खरीद पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि कंपनी यह ऑफर सिर्फ Hyundai Venue के डीजल वेरिएंट पर दे रही है। दरअसल कंपनी ने 1.5 लीटर डीजल इंजन में अपना BS6 कंप्लाइंट वाला मॉडल उतारा है जो 1.4-लीटर इंजन की जगह लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Creta
- फोटो : Hyundai India
Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा)
Hyundai अपनी सबसे लोकप्रिय कारों में शुमार क्रेटा पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है। कंपनी Creta 1.6 पर 1.15 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। Hyundai ने Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में Creta के सेकंड जेनरेशन को पेश किया था।
विज्ञापन
Renault Duster 2019