फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसी जगह, जहां रहने के लिए लोगों को करवाना पड़ता है अपेंडिक्स का ऑपरेशन

Sun, 01 Mar 2020 10:42 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Villa Las Estrellas A place where people have to undergo an operation to live
यहां रहने के लिए करवाना पड़ता है ऑपरेशन - फोटो : Social media

दुनिया में किसी भी जगह रहने के लिए कुछ शर्तें होती हैं। कुछ कानूनी जिम्मेदारियों होती हैं। जैसे भारत में रहने के लिए हर भारतीय के पास आधार नंबर होना 'जरूरी' (मामला न्यायालय में) है। विदेशियों के पास यहां रहने के लिए अपने मुल्क का पासपोर्ट और भारत से वीजा मिलना जरूरी है। लेकिन अंटार्कटिका में एक बस्ती ऐसी भी है जहां लंबे वक्त के लिए रहना है तो अपनी अपेंडिक्स को ऑपरेशन कर के हटवाना जरूरी शर्त है। 



Villa Las Estrellas A place where people have to undergo an operation to live
यहां रहने के लिए करवाना पड़ता है ऑपरेशन - फोटो : Social media

अंटार्कटिका बेहद सर्द महाद्वीप है। यहां लोग कुछ महीनों के लिए ही रहते हैं। मगर, इस सर्द वीराने में भी इंसानों की कुछ बस्तियां आबाद हैं। ऐसी ही एक बस्ती है विलास लास एस्ट्रेलास। ये अंटार्कटिका का वो इलाका है, जहां या तो रिसर्च के मकसद से वैज्ञानिक रहते हैं, या फिर चिली की वायु सेना और थल सेना के जवान रहते हैं। ज्यादातर सैनिक यहां आते-जाते रहते हैं, लेकिन बहुत से वैज्ञानिक और सैनिक यहां लंबे समय से रह रहे हैं। वो यहां अपना परिवार भी साथ ले आए हैं। विलास लास एस्ट्रेलास की आबादी बमुश्किल सौ लोगों की होगी। 

Villa Las Estrellas A place where people have to undergo an operation to live
यहां रहने के लिए करवाना पड़ता है ऑपरेशन - फोटो : Social media

हालांकि यहां किसी बड़े गांव या छोटे शहर जैसी सुविधाएं नहीं हैं। फिर भी जरूरत के मुताबिक जनरल स्टोर, बैंक, स्कूल, छोटा-सा पोस्ट ऑफिस और अस्पताल बना दिए गए हैं। स्कूलों में बच्चों को बुनियादी तालीम तो मिल जाती है, लेकिन अस्पतालों में इलाज बहुत ही सतही मिलता है। अंटार्कटिका में एक बड़ा अस्पताल है, लेकिन वो विलास लास एस्ट्रेलास गांव से एक हजार किलोमीटर दूर है। रास्ते भर बर्फ के पहाड़ों से होकर गुजरना पड़ता है। ये बड़ा अस्पताल भी शहर के किसी मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल जैसा नहीं है। बेस के अस्पताल में चंद ही डॉक्टर हैं और वो भी माहिर सर्जन नहीं हैं। इसीलिए किसी भी तरह की इमरजेंसी से बचने के लिए लोगों को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Villa Las Estrellas A place where people have to undergo an operation to live
सी-130 हर्क्यूलिस विमान - फोटो : Social media

यहां के लोगों की जिंदगी जितनी अद्भुत है, उससे भी ज्यादा अद्भुत है ये जगह। अलग-अलग दिशाएं बताने वाले निशानों को देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि ये जगह घनी आबादी से कितनी दूर है। मिसाल के लिए बीजिंग यहां से करीब 17,501 किलोमीटर दूर है। जरूरत का सामान यहां सेना के विशाल हवाई जहाज अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन के बनाए मालवाहक विमान सी-130 हर्क्यूलिस से लाया जाता है। आसपास के इलाकों में चलने के लिए 4WD ट्रक और राफ्टिंग बोट की जरूरत पड़ती है। 

विज्ञापन
Villa Las Estrellas A place where people have to undergo an operation to live
यहां रहने के लिए करवाना पड़ता है ऑपरेशन - फोटो : Social media

इस इलाके का औसत तापमान साल भर माइनस 2.3 सेल्सियस रहता है जो कि अंटार्कटिका के मुख्य इलाके के तापमान के मुकाबले काफी गर्म है। बर्फ की चट्टानों से लगी कुछ इमारतें भी हैं, जिनके अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले बेहतर होता है। बिल्डिंगों के अंदर सजावट भी बेहतर है। दीवारों पर कुछ खास यादगार तस्वीरें लटकी दिख जाती हैं। इनमें एक तस्वीर मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स की भी लगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed