गाड़ी को खरीदने का सपना सभी संजोय रखते हैं बाजार में इतने विकल्प मौजूद हैं कि आम आदमी बेहतर चुनने में कई परेशानीयों का शिकार होता है। बजट का ध्यान रखते हुए वह माइलेज और फीचर्स से लैस अपनी खास कार को नहीं चुन पाते हैं। ऐसे में आज आपको ऐसी कुछ कार के बारे में बताएंगे जो आम आदमी के बजट में फिट बैठती हैं साथ ही माइलेज में भी लाजवाब हैं।
डैटसन ने काफी समय पहले इस कार को लांच किया था। लांच हाने के समय से आज तक यह कार लोगों के बीच अपनी जगह बनाये हुए है। रेडी-गो को रेनो क्विड के प्लेटफार्म पर बनाया गया। रेडी-गो के बेस मॉडल में 800सीसी इंजन मिलेगा, जो 54 पीएस की पावर और 72 एनएम का टॉर्क देगा।
केबिन में अच्छा स्पेस मौजूद है। ऊंचाई की वजह से कार में अच्छा हैडरूम मिलेगा। इसमें चार पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो यहां टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम की जगह सिंगल डिन म्यूजिक सिस्टम दिया गया है। इसका बूट स्पेस 222 लीटर का है।
कार के अगले हिस्से पर डैटसन की हैक्सागोनल ग्रिल मौजूद है। हैडलैंप्स रैप-अराउंड स्टाइल के हैं और इनमें क्रोम इंसर्ट दिए गए हैं। डैटसन की चर्चित कार रेडी गो के बेस वेरियंट की कीमत भारत में 2.50 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं कर को लेकर कंपनी का दावा है कि डैटसन रेडी-गो 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
अगर कोई पहली कार टूव्हीलर से फोर व्हीलर पर शिफ्ट हो रहा है तो उसके लिए रेडी-गो कार बेहतरीन विकल्प है।कम कीमत में आपको बेसिक इंटरटेनमेंट सिस्टम, यूनिक डिजायन, स्टाइलिश इंटीरियर, हल्का स्टीयरिंग व्हील और बेहतर माइलेज देने वाला इंजन मिल सकता है।