फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज 33,000 रुपये शुरू होती है देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स, जानें फीचर्स

Sun, 22 Sep 2019 11:20 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 22 Sep 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Best bikes under Rs 40000 in India mileage upto 99 kmpl
Best bikes under Rs 40000 - फोटो : Amar Ujala

अगर आप  एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसका वजन कम हो, बेहद किफायती हो, सर्विस कराने पर भी जेब पर ज्यादा भार न पड़े तो यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं 100cc इंजन वाली कुछ खास बाइक्स, जो आपकी इन्ही जरूरतों को पूरा करती हैं। आइये जानते हैं 40,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाली ये खास बाइक्स ..

बजाज CT100 KS SPOKE CBS 

Best bikes under Rs 40000 in India mileage upto 99 kmpl
Bajaj CT100 - फोटो : Social

मॉडल: बजाज CT100 KS SPOKE CBS 
कीमत: 33 402रुपये
माइलेज: 99.1 kmpl

बजाज की CT100 KS अपने सेगमेंट की सबसे किफायती बाइक है। इसका डिजाइन  साधारण है।  इसमें 100cc का इंजन लगा है जो 8.2 ps की पॉवर और 8.05 nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है। एक लीटर में यह बाइक 99.1 kmpl किलोमीटर की माइलेज दे देती है।अपने सेगमेंट की यह सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक है। इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है इसलिए लॉन्ग राइड पर इसे लेकर जा सकते हैं।
 

Hero HF Deluxe

Best bikes under Rs 40000 in India mileage upto 99 kmpl
Hero HF Deluxe i3S

मॉडल: Hero HF Deluxe
माइलेज: 82kmpl
कीमत 38,900 रुपये

छोटे कस्बों और गावों में HF Delux को  काफी पसंद किया जाता है। यह बाइक बेहतर सस्पेंशन औरफ्लैट सीट के लिए लोकप्रिय है। इसके हैंडल को कुछ इस तरफ से सेट किया हुआ है कि इसे राइड करते समय हाथों में दर्द नहीं होता।बाइक में बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है जो 6.15kw की पावर और 8.05Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 4 स्पीड गियर है।  इसकी कीमत 38,900 रुपये से शुरू होती है। बाइक का डिजाइन साधारण है। छोटे कस्बों और गावों में HF Delux को  काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Sport

Best bikes under Rs 40000 in India mileage upto 99 kmpl
TVS Sport - फोटो : TVS

मॉडल:TVS Sport
माइलेज: 95kmpl
कीमत: 39,900 रुपये

यह अपने सेगमेंट की स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। इसका इंजन काफी किफायती है। एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है लेकिन असल कंडीशन में भी यह बाइक 76.4 kmpl की माइलेज दे देती है (Tested), इसमें 99.77cc  का इंजन दिया गया है जो 7.7bhp पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।  इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं। TVS स्पोर्ट का वजन 111 kg है। दिल्ली में इसकी कीमत  39,900 रुपये से शु रू होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed