फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब लोग MPV की तरफ हो रहे हैं शिफ्ट, ये हैं देश की सबसे सस्ती MPV कारें

Sun, 06 Oct 2019 12:57 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Sun, 06 Oct 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Best 7 seater MPV Cars in India prices start at Rs 3.86 lakh
Best MPVs in india - फोटो : Amar Ujala

एक समय था जब भारत में MPV गाड़ियों का नाम सुनते ही जहन में भारी भरकम और बड़ी गाड़ी की तस्वीर बनती थी। लेकिन समय का पहिया कुछ ऐसा बदला कि जो लोग पहले MPV गाड़ी के नाम से दूर भागते थे वो अब इन गाड़ियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। भारी-भरकम MPV अब बन गई हैं हल्की और कॉम्पैक्ट। कम बजट में एक ऐसी गाड़ी आपको मिल जाती है जिसमें एक साथ 6-7 लोग आराम से बैठ सकते हैं। साथ ही ड्राइविंग अनुभव बिलकुल कॉम्पैक्ट कार जैसा। यदि आप भी एक ऐसी ही गाड़ी की तलाश में हैं...तो पेश है भारत की सबसे सस्ती और शानदार परफॉरमेंस वाली MPVs …  

  यह भी पढ़े: अगर पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है आपके पास तो जल्द करें ये काम, बदल गया है नियम

Datsun GO Plus

Best 7 seater MPV Cars in India prices start at Rs 3.86 lakh
डैटसन गो प्लस

भारत में जब भी सबसे सस्ती MPV गाड़ी की बात होती है तो सबसे पहला नाम Datsun GO Plus का ही आता है। इसकी कीमत एक 5 सीटर हैचबैक कार से भी कम है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 3.86 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।  इंजन की बात करें तो Datsun GO प्लस में 1.2L पेट्रोल इंजन लगा है जो 68PS पावर और 104Nm टॉर्क देता है।  इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर दिए गये हैं। और हाल ही में इसे CVT गियरबॉक्स में भी लॉन्च किया है। एक लीटर में यह कार 19.83 kmpl की माइलेज निकाल देती है इसका कर्ब वजन 865kg से 882kg तक है। इस कार में 7 लोगों के बैठने की जगह दी गई है, इसकी तीसरी पंक्ति में 2 छोटे बच्चे आराम से बैठ सकते हैं। इसका डिजाइन अब पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हुआ है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स स्टैण्डर्ड, और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, फीचर्स मिलते हैं। 

  यह भी पढ़े: अगर पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है आपके पास तो जल्द करें ये काम, बदल गया है नियम

Renault Triber

Best 7 seater MPV Cars in India prices start at Rs 3.86 lakh
Renault Triber - फोटो : AmarUjala

महज 4.95 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में Renault ने अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV Triber को भारतीय कार बाजर में उतार कर एक बड़ा दाव खेला है। नई Triber एक 7 सीटर कॉम्पैक्ट MPV है। नई Triber में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। नई Renault Triber में सात लोगों के बैठने की जगह दी गई है। इसमें दी गईं सीट्स को आप अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं, कार में  8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। Triber में क्लटर-फ्री लेआउट के साथ एक डुअल-टोन थीम केबिन दिया जाएगा। अगर साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 3990 mm, चौड़ाई 1739 mm और ऊंचाई 1643 mm है। जबकि इसका व्हीलबेस 2636 mm दिया गया है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm का है और वजन 947 kg है। सेफ्टी के लिए नई Renault Triber में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स स्टैण्डर्ड, चार एयरबैग्स (टॉप मॉडल में) एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन जैसे अहम् सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maruti Suzuki Ertiga

Best 7 seater MPV Cars in India prices start at Rs 3.86 lakh
Maruti Suzuki Ertiga

दोस्तों भारी-भरकम MPV सेगमेंट को हल्की MPV में बदलने का श्रेय मारुति सुजुकी Ertiga को ही जाता है। यही वो कार ही जिसने फैमिली क्लास को कार से MPV खरीदने पर मजबूर किया।  कम बजट, कम कीमत और बेहतर स्पेस, इन सब खूबियों की वजह से Ertiga आज फैमिली की पसदीदा गाड़ी बन चुकी है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का फोर सिलिंडर SHVS इंजन दिया गया है जो 104 PS की पावर और 138Nm का टॉर्क देता है इसके अलावा इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिए गये हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड लिमिटिंग फंक्शन, ब्लूटूथ के साथ स्टीरियो और स्टियरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में स्पेस काफी अच्छा है 7 लोगों के लिए इसमें बैठने की जगह है।  इस गाड़ी की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 7.55 लाख रुपये से शुरू होती है।
 

  यह भी पढ़े: अगर पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है आपके पास तो जल्द करें ये काम, बदल गया है नियम

विज्ञापन

Maruti Suzuki XL6

Best 7 seater MPV Cars in India prices start at Rs 3.86 lakh
Maruti Suzuki XL6 Engine - फोटो : Amar Ujala

नई XL6 मारुति सुजुकी की प्रीमियम MPV है, यह Ertiga पर बेस्ड है, लेकिन यह 7 सीटर नहीं बल्कि 6 सीटर गाड़ी है जोकि कैप्टन सीट के साथ आती है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होती है। यह HEARTECT प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इंजन की बात करें तो नई XL6 में 1462cc (BS-6) पेट्रोल इंजन लगा हैं जो 77kw की पावर और 138Nm का टॉर्क मिलता है।  इसके आलावा इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 4 स्पीड AMT गियर बॉक्स का ऑप्शन मिलता है।  नई XL6 का डिजाइन स्पोर्टी और बोल्ड है। बात इंटीरियर की करें तो नई XL6 का  कैबिन ब्लैक कलर में है। इसके डैश बोर्ड पर प्रीमियम स्टोन फिनिश देखने को मिलती है।नई XL6 में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स (EBD), सीट बेल्ट, हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट, ड्यूल एयर बैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड फंक्शन जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। अगर आपको Ertiga के रूप में एक प्रीमियम MPV चाइये तो आप XL6 को चुन सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह 6 सीटर है।  

  यह भी पढ़े: अगर पुराना ड्राइविंग लाइसेंस है आपके पास तो जल्द करें ये काम, बदल गया है नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed