{"_id":"5d995d0b8ebc3e01711f7b41","slug":"indvsa-ravichandran-ashwin-equal-fastest-350-test-wickets-record-of-legendary-muttiah-muralitharan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अश्विन ने की मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी, 350 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अश्विन ने की मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी, 350 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन की टेस्ट क्रिकेट में लगभग एक साल के बाद वापसी हुई। सफेद जर्सी में अश्विन ने लाल गेंद को टर्न कराकर धमाल मचा दिया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम के सात बल्लेबाजों को अपनी फिरकी की जाल में फंसाकर पवेलियन की राह पकड़ाई। मैच की दूसरी पारी में अश्विन ने श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अश्विन सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
2 of 4
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 66वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डी ब्रायन को क्लीन बोल्ड कर 350 विकेट लेने का कीर्तिमान रच दिया। अब वह मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मुरलीधरन ने भी अपने 66वें टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ साल 2001 में अपने 350 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। टेस्ट में 800 विकेट का आंकड़ा छूने वाले विश्व के इकलौते गेंदबाज हैं। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 77 टेस्ट मैचों में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ था।
3 of 4
आर अश्विन
- फोटो : social Media
इस मुकाबले में अश्विन ने 27वीं बार टेस्ट में पांच विकेट लेने का कारनाम किया। उन्होंने टेस्ट में सात बार 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अश्विन टेस्ट में 50,100,150,200,250 और 300 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं और अब 350 विकेट चटकाने के मामले में भी वह शीर्ष पर काबिज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर अश्विन
- फोटो : social Media
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट लेने के मामले में अश्विन ने विश्व के कई दिग्गज गेंदबाजों को पछाड़ दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने 69 मैच में ये कारनाम किया था। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी अपने 69वें मैच में 350 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। डेनिस लिली ने 70 मैच और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैग्रा ने 74वें मैच में ये 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।