फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Benelli ने लॉन्च की दो धाकड़ बाइक्स, मात्र 10 हजार में होगी बुकिंग

Mon, 18 Feb 2019 08:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 18 Feb 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
benelli TRK 502 and 502X adventures bikes launched in India, Price starts at Rs 5 lakhs
Benelli TRK 502 and 502x launch-1

Benelli ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर बाइक TRK 502 लॉन्च कर दी है। TRK 502 की दिल्ली दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5 लाख और 502X की कीमत 5.40 लाख रुपए रखी है। कंपनी इन बाइकों को सीकेडी  रूट के जरिए भारत में बेचेगी। इन बाइक्स की टक्कर Kawasaki Versys 650, Suzuki V-Strom 650 XT, BMW G 310 GS और Royal Enfield Himalayan जैसी अडवेंचर बाइक्स से टक्कर होगी।


 

10 हजार रुपए टोकन मनी देकर बुकिंग

benelli TRK 502 and 502X adventures bikes launched in India, Price starts at Rs 5 lakhs
Benelli TRK 502X-1

Benelli ने भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए हैदराबाद की महावीर ग्रुप से साझेदारी की है। Benelli की दोनों बाइक्स TRK 502 और 502X को मात्र 10 हजार रुपए टोकन मनी देकर बुक कराया जा सकता है। इसके साथ ही बनेली अपने कस्टमर्स को एसेसरीज के लिए अलग से 10000 रुपए का वाउचर भी देगी। वहीं इनकी डिलीवरी अगले 60 दिनों में की जाएगी। वहीं इसके मुकाबले वाली Kawasaki Versys 650 की कीमत 6.49 लाख रुपए है।
 

TRK 502 और 502X दोनों मीडिल वेट बाइक

benelli TRK 502 and 502X adventures bikes launched in India, Price starts at Rs 5 lakhs
Benelli TRK 502

Benelli TRK 502 और 502X दोनों मीडिल वेट बाइक हैं। जहां 502 रोड बेस्ड बाइक हैं, वहीं 502X ऑफरोड बाइक है। Benelli TRK 502 की ऊंचाई 1450 एमएम, लंबाई 2200 एमएम और चौड़ाई 915 एमएम है। वहीं 502X बाइक साइज में TRK 502 से थोड़ी लंबी है। वहीं 502 की सीट हाइट 800एमएम और 502X की सीट हाइट 840एमएम है। TRK 502 का ग्राउंड क्लियरेंस 190 एमएम, जबकि TRK 502 X का ग्राउंड क्लियरेंस 220 एमएम है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल हेडलैम्प जैसे फीचर

benelli TRK 502 and 502X adventures bikes launched in India, Price starts at Rs 5 lakhs
Benelli TRK 502X

बाइक में एलईडी इंडिकेटर और टेल लाइट के साथ डबल हेडलैम्प जैसे फीचर दिए गए हैं। साथ ही, बाइक में गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ 6 गियर, ड्यूअल डिस्क ब्रेक और एबीएस जैसे फीचर भी मिलेंगे। 502X में 19-इंच वायर-स्पोक फ्रंट व्हील और रियर में 17-इंच साइज के व्हील हैं। जबकि 502 में आगे और पीछे 17-इंच के अलॉय व्हील्स हैं। ब्रेक्स की बात करें, तो बाइक्स के फ्रंट में 320 एमएम ट्विन डिस्क और रियर में 260 एमएम डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया गया है।
 

विज्ञापन

499.6 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड-कूल्ड इंजन

benelli TRK 502 and 502X adventures bikes launched in India, Price starts at Rs 5 lakhs
Benelli TRK 502 and 502x launch

बेनेली के दोनों ही वेरिएंट्स में एक जैसा पैरालेल-ट्विन इंजन लगा है। दोनों ही बाइक्स में 499.6 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8500 आरपीएम पर 47.6 पीएस की पावर और 4500 आरपीएम पर 46 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक्स का वजन 235 किलोग्राम है। वहीं इसमें 20 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है। नई बाइकें तीन रंगों रेड, व्हाइट और ग्रेफाइट ग्रे रंग में मिलेंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed