फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस खूंखार 'सीरियल किलर' ने बनाया था हत्याओं का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ रुमाल से ही कर दिए थे 900 कत्ल

Mon, 18 Feb 2019 08:24 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 18 Feb 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Serial killer thug behram story who killed 931 people in his life
Serial killer Thug Behram

'सीरियल किलर' एक ऐसा शब्द है, जिसका नाम सुनते ही लोगों की कंपकंपी छूट जाती है। दुनियाभर के क्राइम इतिहास में ऐसे कई सीरियल किलर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी सिलसिलेवार हत्याओं की वजह से लोगों के मन खौफ पैदा किया है। सालों पहले एक ऐसा ही सीरियल किलर भारत में भी मौजूद था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने हत्याओं का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 

Serial killer thug behram story who killed 931 people in his life
Serial killer Thug Behram - फोटो : Social media

इस सीरियल किलर का नाम है ठग बेहराम। बेहराम को किंग ऑफ ठग भी कहा जाता है। कहते हैं कि वर्ष 1790 से 1840 के बीच में कुख्यात रहे ठग बेहराम से अंग्रेज भी घबराते थे, क्योंकि वह लूट के इरादे से लोगों को अपना शिकार बनाता था और बेहद ही अनोखे तरीके से शिकार का गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता था। 

Serial killer thug behram story who killed 931 people in his life
Serial killer

कहा जाता है कि बेहराम एक बार जिस रास्ते से गुजरता था, वहां लाशों की ढेर लग जाती थी। उसका एक बड़ा गिरोह होता था, जो व्यापारियों और पर्यटकों के बीच वेष बदलकर उनके साथ लग जाता था और मौका देख कर लोगों की हत्याएं कर देता था और फिर उनका सारा सामान लूट लेता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Serial killer thug behram story who killed 931 people in his life
Serial killer - फोटो : stock.adobe.com

एक अंग्रेज जेम्स पैटोन के मुताबिक, बेहराम ने अपनी पूरी जिंदगी में 931 लोगों को मौत के घाट उतारा था और उसने इन हत्याओं का जुर्म भी कबूल किया था। कहते हैं कि वह अपने साथ एक रुमाल रखता था और उसी रुमाल से गला घोंटकर उसने 900 से अधिक लोगों की हत्या की थी। ठग बेहराम के बारे में कहा जाता है कि उसके जुर्म के लिए उसका नाम गिनीज बुक भी दर्ज है।  

विज्ञापन
Serial killer thug behram story who killed 931 people in his life
Serial killer - फोटो : stock.adobe.com

कहते हैं कि बेहराम के खौफ से दिल्ली से लेकर ग्वालियर और जबलपुर तक व्यापारियों, पर्यटकों, सैनिकों और तीर्थयात्रियों ने रास्ता चलना ही बंद कर दिया था, क्योंकि उनका पूरा का पूरा काफिला ही रहस्यमय तरीके से रास्ते से गायब हो जाता था। हैरानी की बात तो ये थी कि उनकी लाशें तक पुलिस को नहीं मिलती थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed