{"_id":"5c7d38e8bdec222c047b9976","slug":"bangalore-based-company-bluarmor-launched-blusnap-helmet-air-cooler-at-rs-2-299","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स को गर्मी में होगा 'ठंड' का अहसास, हेलमेट के लिए आया एयरकूलर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बाइकर्स को गर्मी में होगा 'ठंड' का अहसास, हेलमेट के लिए आया एयरकूलर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
BluSnap-Rider helmet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों में हेलमेट पहन कर बाइक चलाना बेहद मुश्किल होता है। उस समय दिमाग में केवल एक ही ख्याल आता है कि काश हेलमेट में एसी होता तो कितना सुकून मिलता। लेकिन बेंगलुरु की स्टार्ट अप कंपनी ने बाइकर्स की इस समस्या को खत्म करने के लिए एयर कंडीशनर तो नहीं लेकिन एयरकूलर जरूर लॉन्च किया है। इस एयरकूलर को अपने हेलमेट में लगा सकते हैं।
फुल फेस हेलमेट्स में लगा सकेंगे
2 of 5
BluSnap2 aircooler for helmets-13
बेंगलुरु बेस्ड Aptener Mechatronics ने बाइकर्स के लिए मोटरसाइकिल की रेंज ब्लूआर्मर में ब्लूस्नैप2 नाम से एयरकूलर निकाला है। इस एयरकूलर की खासियत है कि इसे हेलमेट में लगाया जा सकता है। ब्लूस्नैप एयरकूलर को फुल फेस हेलमेट्स में लगाया जा सकता है। ब्लूस्नैप के पहले संस्करण को 2018 में लॉन्च किया गया था।
फुल चार्ज होने पर 10 घंटे तक फैंक सकता है हवा
3 of 5
BluSnap2 aircooler for helmets-12
कंपनी का कहना है कि नए एडिशन में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। ब्लूस्नैप2 बैटरी-ऑपरेटेड एयरकूलर है, जो पहले से हल्का और छोटा है। नए फीचरों में कई नए रंगों में मॉड्यूलर ग्रिल को अपग्रेड किया है। वहीं नया वर्जन पुराने ब्लूस्नैप के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा हवा देता है। नया एयरकूलर एक बार फुल चार्ज होने पर 10 घंटे तक हवा फैंक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल से बचाव के लिए रिमूवेबल फिल्टर
4 of 5
blog-cooling-helmet
इसके अलावा ब्लूस्नैप2 में धूल से बचाव के लिए फिल्टर भी दिया गया, यह रिमूवेबल फिल्टर धूल के कणों के रोक लेता है। साथ ही ब्लूस्नैप2 में पहले से बेहतर वाटर मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है, केवल 10 सेकेंड में फिल्टर को पानी में डुबो कर साफ किया जा सकता है। वहीं कूलर का फैन हेलमेट में ऊपर की तरफ हवा फैंकता है, जिससे हेलमेट का तापमान 15 डिग्री तक कम हो जाता है। वहीं इसमें डी-फॉग फीचर भी दिया गया है।
विज्ञापन
एयरकूलर की कीमत 2299 रुपये
5 of 5
BluSnap2 aircooler for helmets-11
इस एयरकूलर को कंपनी के रिटेल डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क से खरीदा जा सकता है। इसके लिए कंपनी ने वेगा ऑटो से करार किया है। साथ ही इसे कंपनी की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस एयरकूलर की कीमत 2299 रुपये रखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।