बजाज आॅटो की सबसे छोटी कार Qute डिलर्स के पास पहुंच चुकी है। इस कार की कीमत मात्र 2.63 लाख रुपये है। जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 20,000 हजार रुपये ज्यादा 2.83 लाख रुपये एक्स शोरुम दिल्ली है। बता दें, इस कार को कंपनी ने Private और commercial दोनों तरह के खरीदार के लिए तैयार किया है।
2019 Bajaj Qute कार की कीमत महज 2.63 lakh, रनिंग कोस्ट माटरसाइकिल से भी कम
नवंबर 2018 में Ministry of Road Transport and Highways ने quadricycles को नॉन ट्रास्पोर्ट कैटेगरी में शामिल कर लिया था। जिससे पहले यह कार सिर्फ कमर्शियली इस्मेताल की जाती थी। Qute कमर्शियल वाहन के तौर पर 20 राज्यों में और प्राइवेट वाहन के तौर पर कुल 15 राज्यों में रजिस्टर है।
Bajaj Qute को आप एक कार का नाम तो नहीं दे सकते हॉं आप इसे महज एक 425किग्रा का वो वाहन कह सकते हैं जिसमें 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर DTSi इंजन दिया गया है। जो 13.1 बीएचपी की पावर और 18.9 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके सा ही कंपनी ने इसकी टॉप स्पीड 70kmph रखी है।?
बजाज Qute को लेकरकंपनी का दावा है कि इस कार का (CNG variant) के 1 किमी का रनिंग कोस्ट करीब 1.53 रुपये आएगा। जो कि किसी मोटरसाइकिल से भी कम है।