ऑटो सेक्टर पिछले 9 महीने से मंदी की चपेट में है, लगातार नए-नए ऑफर्स भी काम नहीं आ रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक लोगों के पास पैसा दिक्कत, मार्किट में जॉब्स की कमी भी कारण हैं। ऊपर से नए सेफ्टी फीचर्स की वजह से कारों की कीमतों में इजाफा होना भी एक वजह माना जा रहा है। जबकि सेकंड हैंड कार बाजार के जानकार बताते हैं कि हमारे पास कई ऐसे ग्राहक आ रहे हैं जो पुरानी कार न लेकर एक सेकंड हैंड कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वही मारुति ट्रू वैल्यू डीलरशिप (दिल्ली) के मुताबिक हमारे पास रोजाना कई ग्राहक आते हैं जो कम बजट में कार खरीदना चाहते हैं।
यहां पुरानी कारों पर मिल रही है फ्री सर्विस और वारंटी, आप भी उठा सकते हैं फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन