अगर दिवाली से पहले आप एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको देश की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल Bajaj CT100 के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 50000 रुपये से भी कम है। इसके अलावा इसमें ग्राहकों को जबरदस्त माइलेज मिलता है। हम आपको इस बाइक की कीमतों और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताएंगे। इस खबर के बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में Bajaj CT100 कैसी रहेगी।
Bajaj CT100: परफॉर्मेंस
2 of 5
Bajaj CT100
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT100 में ताकत के लिए 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की मैक्सिमम ताकत और 5500 आरपीएम पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। सभी गियर नीचे की तरफ लगते हैं।
Bajaj CT100: सस्पेंशन और ब्रेक
3 of 5
बजाज CT100
- फोटो : Social
Bajaj CT100 के फ्रंट में 125 मिलीमीटर ट्रैवल, हाईड्रॉलिक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर व्हील ट्रैवल, SNS सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 110 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके रियर में CBS फीचर दिया गया है।
Bajaj CT100: अन्य खासियतें
4 of 5
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT100 की लंबाई- 1945 मिलीमीटर, चौड़ाई- 752 मिलीमीटर और ऊंचाई 1072 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1235 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिलीमीटर है। इसका कर्ब वजन 115 मिलीमीटर है।
Bajaj CT100 में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। माइलेज की बात करें तो दावों के मुताबिक यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसमें 10.5 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है।
Bajaj CT100: कीमत
5 of 5
Bajaj CT 100
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj CT100 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 44 890 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 51,802 रुपये तक जाती है।