अगर आप जल्दी निकलने के चक्कर में अपनी कार ‘फास्टैग’ Fastag लेन में घुसा देते हैं, तो अब आप सावधान हो जाइए। सरकार अब बड़ा बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के आने के बाद अगर आपने ऐसा किया, तो आपकी जेब पर जबरदस्त मार पड़ सकती है।
सरकार चाहती है हो कड़ी कार्रवाई
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक Fastag को बढ़ावा देने के लिए टोल नियमों में बदलाव करने जा रही है। अक्सर लोग जल्दी निकलने के चक्कर में फास्टैग लेन में गाड़ी घुसा देते हैं। लेकिन अब करना मुसिबत भरा कदम साबित हो सकता है। सरकार चाहती है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
दोगुना टोल टैक्स वसूलने की तैयारी
Fastag लेन में घुसने से रोकने के लिए सरकार उनसे दोगुना टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। सरकार की योजना है कि इस कदम से न केवल फास्टैग को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही गाड़ियों की आवाजाही में भी आसानी होगी। यह कार्रवाई उन वाहन चालकों के खिलाफ की जाएगी, जो जिनकी गाड़ियों पर फास्टैग डिवाइस नहीं लगी होगी।
कार रोके बिना ही सीधे पेमेंट
इस डिवाइस की मदद से टोल प्लाजा पर रोके बिना ही सीधे पेमेंट हो जाती है। यह डिवाइस कार की वाहन की विंडस्क्रीन पर लगाई जाती है और रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिपिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी की मदद से चलते हुए ही सीधे टोल के पैसे कट जाते हैं और वाहन रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
47 लाख फास्टैग्स की बिक्री
एनएचएआई का कहना है कि हाइवे फीस नियमों के मुताबिक पहले से ही ज्यादा टोल राशि वसूलने का प्रावधान है, लेकिन इसे लागू नहीं किया जाता है। इस बारे में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जल्द ही कदम उठाने जा रहा है। सरकारी डेटा के मुताबिक अप्रैल तक 585.38 करोड़ी की कीमत वाले 47 लाख फास्टैग्स की बिक्री हो चुकी है। देश के 22 बैंकों और 496 राज्य और राष्ट्रीय टोल प्लाजा से इन्हें जारी किया जाता है।