फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Sales : अगस्त में सालाना आधार पर मारुति, ह्यूंदै, टाटा की बिक्री में इजाफा, जानें पूरी डिटेल्स

Wed, 01 Sep 2021 08:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Auto Sales Report August 2021 auto sales numbers auto sales data august 2021
Tata, Hyundai, Maruti, Honda - फोटो : For Reference Only
Auto Sales Report of August 2021 : भारतीय वाहन उद्योग में अगस्त का महीना बिक्री के लिहाज से काफी उत्साहजनक रहा। वाहन निर्माता कंपनियों ने अगस्त 2021 में अपने वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं जिससे पता चलता है कि वाहन उद्योग रफ्तार पकड़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अगस्त की बिक्री जुलाई के मुकाबले बेहतर रही। 


देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बुधवार को बताया कि उसने अगस्त महीने में कुल 1.30 लाख यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी को चिंता का विषय बताया जा रहा है। मारुति सुजुकी ने सालाना आधार पर 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। वहीं, देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) की बिक्री में सालाना आधार पर 12.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। यहां आपको बता रहे हैं कि किस वाहन निर्माता कंपनी ने अगस्त के महीने में कितने वाहनों की बिक्री की। 

 
Auto Sales Report August 2021 auto sales numbers auto sales data august 2021
Tata motors - फोटो : For Reference Only
टाटा मोटर्स को हुआ कितना फायदा
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सालाना आधार पर ओवरऑल बिक्री में 58.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अगस्त के महीने में 57,995 यूनिट की बिक्री की, जबकि अगस्त 2020 में 36,505 यूनिट्स बेचे थे। घरेलू बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 53 फीसदी का लाभ दर्ज किया है। अगस्त के महीने में कंपनी ने 54,190 यूनिट्स की घरेलू बिक्री रही। बीते साल अगस्त में ने 35,420 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की थी। टाटा मोटर्स ने 66 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ कमर्शियल व्हीकल की 29,781 यूनिट और 51 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ पैसेंजर व्हीकल की 28,018 यूनिट बेचीं। 
Auto Sales Report August 2021 auto sales numbers auto sales data august 2021
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै की बिक्री
ह्यूंदै के लिए अगस्त महीना काफी अच्छा माना जा सकता है। कंपनी को सालाना आधार पर 12.3 फीसदी की बढ़ोतरी मिली है। अगस्त के महीने में ह्यूंदै ने 59,068 यूनिट की बिक्री की। जबकि अगस्त 2020 में 52,609 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ह्यूंदै ने घरेलू बिक्री में भी लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने अगस्त 2021 में 46,866 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2020 के इसी महीने के मुकाबले 2.3 फीसदी ज्यादा है। अगस्त 2020 में कंपनी की घरेलू बिक्री 45,809 यूनिट रही। अगस्त 2021 में कंपनी के निर्यात में 79.4 फीसदी का उछाल आया। ह्यूंदै ने अगस्त के महीने में 12,202 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि अगस्त 2020 में 6,800 यूनिट्स का निर्यात हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Sales Report August 2021 auto sales numbers auto sales data august 2021
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी की सेल्स
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने बीते महीने कुल 1.30 लाख वाहनों की बिक्री की। यह पिछले साल अगस्त की तुलना में 4.8 फीसदी ज्यादा है। अगस्त 2020 में कंपनी ने 1.24 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी। बीते साल अगस्त में कंपनी ने 7920 यूनिट्स निर्यात किया, जो बीते महीने बढ़कर 20,619 यूनिट्स रही। कंपनी ने 12,699 यूनिट ज्यादा निर्यात की। हालांकि, कंपनी को घरेलू बिक्री में 5.7 फीसदी का नुकसान हुआ है। अगस्त 2020 में कंपनी की 1.16 लाख यूनिट्स की घरेलू बिक्री रही, जो बीते महीने घटकर 1.10 लाख यूनिट रही। 
विज्ञापन
Auto Sales Report August 2021 auto sales numbers auto sales data august 2021
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
महिंद्रा की बिक्री में गिरावट
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की सालाना वृद्धि में अगस्त के महीने में 21.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अगस्त 2021 में कंपनी ने कुल 21,360 गाड़ियों की बिक्री की। जबकि कंपनी ने अगस्त 2020 में 27,229 वाहनों की बेचे थे। यानी इस साल अगस्त के महीने में 5,869 यूनिट्स की कम बिक्री हुई है। हालांकि, महिंद्रा का निर्यात 43 फीसदी बढ़ गया। कंपनी ने अगस्त 2020 में 955 यूनिट्स का निर्यात किया, जो बीते महीने बढ़कर 1,363 यूनिट्स हो गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed