Auto Expo 2020 में फ्रेंच कंपनी Renault ने अपनी MPV कार Renault Triber Easy-R AMT वर्जन से पर्दा उठाया है। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्चिंग का एलान करेगी। पिछले साल लॉन्चिंग के बाद से अभी तक रेनो ट्राइबर की 28 हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
Auto Expo 2020: Renault Triber के ऑटोमैटिक वर्जन से उठा पर्दा, जानें क्या है कीमत और फीचर्स
डुअल टोन में लॉन्च
Renault Triber Easy-R AMT में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। इसके लोअर बंपर में नया सिल्वर और ब्लू एलीमेंट दिया गया है। ग्रिल मैनुअल सिल्वर की तरह है। प्रोजेक्टर हेंडलैंप सेटअप के साथ LED DRLs दिए गए हैं। 16 इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे। एएमटी वेरियंट डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा। जिससे गाड़ी और स्पोर्टी नजर आती है। वहीं रूफ रेल्स नीले रंग की दी गई हैं। इंटीरियर में गियर नॉब, नया स्टीयरिंग व्हील, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डेशबोर्ड पर सिल्वर-ब्लू एसेंट, सेकंड और थर्ड रो के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
2019 में 13,500 कारें एक्सपोर्ट
कंपनी का कहना है कि वह इस कार सार्क देशों के साथ दक्षिण अफ्रिका में भी एक्सपोर्ट कर रही है। कंपनी ने 2019 में 13,500 कारें एक्सपोर्ट कीं। कंपनी के एमडी और सीईओ वेंकटराम ममीलापाले ने बताया कि ट्राइबर ने स्पेस और मॉड्यूलेरिटी के सभी नियमो को बदल दिया है। वहीं बी-सेगमेंट की सबसे पसंदीदा कार बन गई है। उन्होंने बताया कि Easy-R AMT ऑप्शन आने के बाद ट्राइबर खरीदारों के लिए फ्लेक्सीबल, अट्रैक्टिव और अफॉर्डेबल बन जाएगी।
Renault Tribe Easy-R AMT में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा और यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ भी आती है। हाल ही कंपनी ने ट्राइबर को नए बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने उसके स्पेसिफिकेशन में कोई खास बदलाव नहीं किए, लेकिन उसकी कीमतों में बढ़ोतरी अवश्य की थी।
चार से 29 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी
बीएस6 इंजन वाली रेनो ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। कंपनी ने नई ट्राइबर की कीमतों में चार हजार रुपये से 29 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं Renault Triber Easy-R AMT की कीमत टॉप ट्रिम से 60 से 70 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। इसके RXZटॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 6.78 लाख रुपये है। वहीं कंपनी जल्द ही ट्राइबर को 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट भी लॉन्च करेगी।
1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
बीएस6 इंजन के साथ आने वाली ट्राइबर में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72 बीएचपी की पावर और 96 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। पिछले साल नवंबर में ही रेनो ने ट्राइबर के टॉप वेरियंट को 15-इंच अलॉय व्हील के साथ उतारा था। जिसके बाद कीमतों में चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।