{"_id":"5e3a813969cd5a73b4609d62","slug":"nz-vs-ind-1st-odi-virat-kohli-equalled-sachin-tendulkar-s-record-breaks-ganguly-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: विराट का एक और रिकॉर्ड अर्धशतक, सचिन की कर ली बराबरी तो गांगुली से निकले आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs IND: विराट का एक और रिकॉर्ड अर्धशतक, सचिन की कर ली बराबरी तो गांगुली से निकले आगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट ने एक बार फिर से बल्ले से टीम के लिए अहम रन बनाए। कप्तान कोहली ने हैमिल्टन के सेडेन पार्क में अपने वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
इतना ही नहीं विराट ने 63 गेंदों में 51 रन की पारी के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आठवां अर्धशतक जड़ा और कीवियों के खिलाफ 13वीं बार 50 से अधिक का स्कोर किया। इस मामले में विराट ने अपने आदर्श दिग्गज सचिन तेंदुलकर की भी बराबरी कर ली। सचिन ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच शतक और आठ अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया था।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने अपने अर्धशतक के साथ ही वनडे में 101वीं बार 50 से अधिक का स्कोर किया। उन्होंने अब तक 43 शतक और 58 अर्धशतक जड़े हैं। वे क्रिकेट इतिहास के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने वनडे में 100 बार से ज्यादा 50 से अधिक का स्कोर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने बतौर कप्तान रनों के मामले में सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया। कोहली अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 5123 रनों के साथ दिग्गज गांगुली (5082) को पछाड़ दिया। इस लिस्ट में फिलहाल विराट से आगे मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।