{"_id":"5e426d8f8ebc3ee5c77dbb7c","slug":"auto-expo-2020-kia-mpv-2020-kia-upcoming-mpv-in-india-kia-sonet-launch-kia-carnival-kia-motors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kia Seltos, Carnival और Sonet के बाद कंपनी लाएगी नई MPV, Ertiga और Marazzo से होगा मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Seltos, Carnival और Sonet के बाद कंपनी लाएगी नई MPV, Ertiga और Marazzo से होगा मुकाबला
Tue, 11 Feb 2020 02:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Social Media
Kia Motors भारतीय ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में उन गिनेचुने ब्रांड्स में शामिल है जिन्होंने बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल की है। भारत में Kia Motors ने mid-size SUV (मिड साइज एसयूवी) Seltos के साथ एंट्री की थी और भारतीय ग्राहकों का दिल चुरा लिया। यह एक आकर्षक लुक वाली, शारदार फीचर्स से लैस एक पावरफुल एसयूवी है। सेल्टॉस के बाद किआ मोटर्स ने luxury MPV (लग्जरी एमपीवी) Carnival (कार्निवल) लॉन्च की। Auto Expo 2020 में कंपनी ने अपना तीसरा उत्पाद शोकेस किया जो Sonet concept पर आधारित होगा। इन सब के अलावा Kia Motors भारतीय बाजार के लिए एक mid-size MPV (मिड-साइज एमपीवी) लाने की योजना पर काम कर रही है। भारत में किआ की इस नई mid-size MPV का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga (मारुति अर्टिगा) और Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) जैसी गाड़ियों से होगा। किआ ने साफ कर दिया है कि भारतीय कार बाजार में अपना कोई भी हैचबैक मॉडल नहीं उतारेगी और वह यूटिलिटी व्हीकल्स ही लाएगी।
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet Teaser
- फोटो : social media
Kia Motors की यह mid-size MPV उसके मौजूदा मॉडल Seltos के प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन वह सेल्टॉस से थोड़ी बड़ी और पूरी तरह से एक अलग उत्पाद होगा। किआ की लाइनअप में यह सेल्टॉस से ऊपर और कार्निवल से नीचे पेश की जाएगी। किआ ने कहा है कि इस नई MPV की कीमत किफायती होगी और यब 7-सीटर होगी जिसमें पर्याप्त जगह मिलेगी। किआ का इस सेगमेंट में मुख्य मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से होगा। पिछले साल 2019 में ऑटो सेक्टर में आई सुस्ती के बावजूद मारुति सुजुकी ने Ertiga के करीब 93,000 यूनिट्स की बिक्री की थी।
Next Gen Ertiga
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Kia Motors के पक्ष में जो बात काम कर सकती है वह यह है मारुति सुजुकी ने Ertiga का डीजल मॉडल बंद कर दिया है। जिससे टैक्सी कैब सेक्टर बहुत ज्यादा प्रभावित होगा। इस वजह से Kia को व्यावसायिक सेगमेंट में फायदा मिल सकता है। किआ ने कहा है कि वह साल 2021 के आखिर तक नई mid-size MPV को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Kia Sonet
- फोटो : Kia
Kia Sonet का इंजन
भारतीय बाजार में Kia Motors का अगला उत्पाद Sub-compact SUV Kia Sonet होगा। इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं 1.2 लीटर के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
विज्ञापन
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala