फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#AutoExpo2018 : एक मुलाकात हसीन कारों के साथ

Fri, 09 Feb 2018 07:13 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 09 Feb 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2018: One meeting with Top Luxury Cars
होंडा स्पोर्ट्स ईवी

वो जमाना गया जब कारें सिर्फ धुआं उगला करती थीं, अब ये दिल भी चुराती हैं। दुनिया डीजल-पेट्रोल से आगे बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सेगमेंट में खरीदारों के पास ऑप्शंस बढ़ रहे हैं। ये होंडा मोटर्स की 'स्पोर्ट्स ईवी कॉन्सेप्ट' कार है। होंडा स्पोर्ट्स ईवी ने पिछले साल टोक्यो मोटर शो में भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। कंपनी का दावा है कि इसमें आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस टेक्नॉलॉजी इस्तेमाल में लाई गई है। 


 

Auto Expo 2018: One meeting with Top Luxury Cars
concept future s car

जमाना गुजर गया पर मारुति सुजुकी का जलवा आज भी बरकरार रहा है। ऑटो एक्सपो 2018 में सुजुकी ने अपनी नई 'कॉन्सेप्ट फ्यूचर एस' कार से पर्दा उठाया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सुजुकी इसे कॉम्पैक्ट हैचबैक कार के तौर पर बाजार में उतारेगी। मारुति की 'विटारा ब्रीजा' के बाद 'कॉन्सेप्ट फ्यूचर एस' वो कार होगी जिसकी डिजाइन पूरी तरह से भारत में तैयार की गई है। 

Auto Expo 2018: One meeting with Top Luxury Cars
Maybach S 650
मर्सिडीज बेंज की 'मेबैक एस 650' की कीमत 2.73 करोड़ रुपये रखी गई है। हालांकि अभी ये इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार ही है। कंपनी का इरादा अपनी कुल बिक्री का 20 से 25 फीसदी टारगेट इसी सेगमेंट से पूरा करने का है। कंपनी ने 'मेबैक एस 650' को 'महल ऑन व्हील्स' का नाम दिया है। जर्मनी के बाहर भारत पहला ऐसा देश है जहां 'मेबैक एस 650' लॉन्च की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2018: One meeting with Top Luxury Cars
Mahindra Thar
महिंद्रा की थार देसी ऑटो मार्केट में एक जाना-पहचाना नाम है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो में इसका मोडिफाइड वर्जन महिंद्रा थार वॉन्डरलस्ट लॉन्च किया है। 2.5 लीटर डीजल इंजन कैपसिटी वाला ये थार 105 बीएचपी की ताकत पैदा करता है। 
विज्ञापन
Auto Expo 2018: One meeting with Top Luxury Cars
हायब्रिड कार 'किया नीरो'

- दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो में बुधवार को जिन कॉन्सेप्ट कारों का प्रदर्शन किया गया उनमें रेनॉ मोटर्स की कॉन्सेप्ट कार रेऑन भी एक थी। सात फरवरी को शुरू हुए इस ऑटो एक्सपो को आम लोगों के लिए शुक्रवार से खोला गया है। 

 - साउथ कोरिया की किया मोटर्स भारतीय कार बाजार में अपेक्षाकृत एक नया नाम है।  2019 में किया मोटर्स अपना पहला एसयूवी उतार रही है। दुनिया के पांचवें सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में किया मोटर्स ने 2021 तक तीन लाख कारें बेचने का लक्ष्य रखा है। ऑटो एक्सपो में कंपनी ने अपनी हायब्रिड कार 'किया नीरो' पेश की। 

- ऑटो एक्सपो 'रेनॉ मोटर्स' की कॉन्सेप्ट कार 'रेऑन' के अलावा 'ट्रेजर' भी नुमाइश के लिए रखी गई है। 'ट्रेजर' एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार है। इसे कंपनी के चीफ डिजाइनर लॉरेंस वैन डेन ऐकर का ब्रेनचाइल्ड करार दिया जा रहा है। ऑटोमोबाइल के जानकार बताते हैं कि 'ट्रेजर' रेनॉ मोटर्स के भविष्य की झलक दिखलाता है। लंबे बोनट वाली इस कार में दो लोगों के बैठने की ही जगह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed