{"_id":"60422e5acec2d66cbe2a9a3c","slug":"atum-1-0-electric-bike-delivery-starts-in-india-battery-range-100-km-in-full-charging-no-license-and-registration-required-electric-motorcycle-electric-vehicles-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक: डिलीवरी शुरू, 7 रुपये में चलती है 100 किमी, लाइसेंस की भी दरकार नहीं","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक: डिलीवरी शुरू, 7 रुपये में चलती है 100 किमी, लाइसेंस की भी दरकार नहीं
Fri, 05 Mar 2021 06:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Atumobile Atum 1.0 Electric Bike
- फोटो : Atumobile
हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट-अप Atumobile प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी न्यू जेनरेशन इलेक्ट्रिक बाइक Atum (एटम) 1.0 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में इस बाइक को 50,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से इस बाइक की अब तक लगभग 400 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। इस बेहद किफायती इलेक्ट्रिक बाइक को एटमोबिल के वेबसाइट के जरिए बुक कराया जा सकता है।
Atumobile Atum 1.0 Electric Bike
- फोटो : Atumobile
बैटरी और रेंज
Atum 1.0 ई-बाइक में पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी सिर्फ 4 घंटों में चार्ज हो जाती है। Atum 1.0 फुल चार्जिंग पर 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक 2 साल की बैटरी वारंटी के साथ आती है। शहर के घूमने के लिए बच्चों, वयस्कों और बड़ों के लिए एकदम सही है।

कई रंगों में उपलब्ध
बाइक में रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला है। पर्यावरण के अनुकूल Atum 1.0 में आराम और हाई परफॉर्मेंस का खासा ख्याल रखा गया है। अलग-अलग और विषम परिस्थितियों में बाइक का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद इसके लिए डिजाइन को पास किया गया है। उसके बाद जो फाइनल प्रोडक्ट निकलकर आया है वो आपको प्रीमियम कैफे रेसर का फील कराता है। खास बात यह है कि इसे स्वदेशी उपकरणों से तैयार किया गया है।

7 रुपये में चलती है 100 किमी
Atum 1.0 6 किलोग्राम के हल्के पोर्टेबल बैटरी पैक के साथ आता है। इसका डिजाइन ऐसा है इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और 3 पिन सॉकेट के साथ कहीं पर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। Atum 1.0 को चलाने में बहुत कम लागत लगती है। कंपनी के मुताबिक सामान्य रूप से एटम 1.0 में 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में मात्र 7 से 8 रुपये लगते हैं। जबकि पारंपरिक आईसीई बाइक में 100 किलोमीटर तय करने में 80 से 100 रुपये का खर्च आ जाता है।

डिजाइन
Atum 1.0 की यूएसपी इसका डिजाइन है। इलेक्ट्रिक बाइक में कई तरह के फीचर्स जैसे किसी भी सड़क को चलने वाले हैवी टायर्स, आरामदायक सीट, डिजिटल डिस्प्ले के साथ एलईडी हेडलाइट, इंडीकेटर्स और टेल लाइट शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट के लिए नया बेंचमार्क स्थापित करने की कोशिश की गई है।