फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घंटे की चार्जिंग में 75 किमी तक जाएगा यह इलेक्ट्रिक स्कूटर,मासिक किराए पर भी उपलब्ध

Sun, 17 Mar 2019 10:30 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 17 Mar 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ather energy is providing a lease plan for electric scooters, here is the details
Ather Electric Scooter

इस समय सरकार और वाहन कंपनियां दोनों ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही हैं। जहां इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाजार में उतरने को बेताब है वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में खूब धमाल मचा रहे हैं। पिछले साल कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए जिनमें Ather एक बड़ा नाम रहा।  Ather ने दो स्कूटर Ather S340 और S450 लॉन्च किए। इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मोबाइल से भी जल्दी चार्ज हो जाते हैं। 




 

Ather energy is providing a lease plan for electric scooters, here is the details
Ather 450 electric scooter

अगर आप भी इन स्कूटर्स को लेने की सोच रहे हैं तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए lease plan यानी मासिक किराए की सुविधा उपलब्ध कराई है। Ather S340 स्कूटर को घर लान के लिए आपको मात्र 3,977 रुपये भरने होंगे। वहीं 4,220 रुपये का मासिक रेंटल देकर Ather S450 को घर ले जा सकेंगे।

Ather energy is providing a lease plan for electric scooters, here is the details
Ather Electric Scooter

इस मासिक किराए के विकल्प को कंपनी 3 साल के लिए मुहैया करा रही है। जिसके लिए ग्राहक को सबसे पहले Ather 340 के लिए 30,000 (Refundable) रुपये और Ather 450 के लिए 40,000 (Refundable) रुपये जमा करने होंगे। इस प्रोग्राम को लॉन्च करने के बाद कंपनी को इसका पहला ग्राहक भी मिल चुका है। इन स्कूटर्स को रेंट पर देने के अलावा कंपनी इनके लिए ग्राहक के घर पर चार्जिंग पॉइंट भी लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ather energy is providing a lease plan for electric scooters, here is the details
Ather Electric Scooter

कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर फुल चार्जिंग पर 75 किमी का माइलेज दे देता है, और मात्र 3.9 सेकेंड में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी तक है। कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर में इको मोड भी दिया गया है।

विज्ञापन
Ather energy is providing a lease plan for electric scooters, here is the details
Ather Electric Scooter

कंपनी ने इस स्कूटर में बैलेंस बनाए रखने के लिए स्कूटर के बीच लैग स्पेस में बैटरी रखी है, ताकि बेहतर हैंडलिंग हो सके। इसके अलावा कंपनी ने इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन दिए हैं। इके अलावा स्कूटर के फ्रंट और बैक में डिस्क ब्रेक का फीचर दिया है। इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें रिवर्स गियर भी है, जिससे आप बैठे-बैठे इसे बैक कर सकेंगे।

                                अपनी नई कार के सामने Randeep Hooda ने कुछ ऐसे खिचवाई तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed