Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Arvind Kejriwal led Delhi government launches single-window facility for getting private electric vehicle charging station installed
{"_id":"619342a892c7782db131dd51","slug":"arvind-kejriwal-led-delhi-government-launches-single-window-facility-for-getting-private-electric-vehicle-charging-station-installed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Charger: दिल्ली सरकार सिर्फ सात दिनों में लगाएगी ईवी चार्जर, सिंगल-विंडो प्लान को मंजूरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
EV Charger: दिल्ली सरकार सिर्फ सात दिनों में लगाएगी ईवी चार्जर, सिंगल-विंडो प्लान को मंजूरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:03 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक और कदम बढ़ाया है। दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चार्ज करने में अब ज्यादा खर्च नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के विकल्प का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं के लिए सिंगल-विंडो सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
1 of 5
Electric Car
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक और कदम बढ़ाया है। दोपहिया और तिपहिया वाहनों को चार्ज करने में अब ज्यादा खर्च नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने निजी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने के विकल्प का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं के लिए सिंगल-विंडो सुविधा शुरू की है। इस सिस्टम के जरिए सरकार आवेदन जमा करने के सिर्फ सात दिनों के वर्किंग डेज (कार्य दिवसों) के भीतर चार्जिंग स्टेशनों को लगा और चालू कर देगी। ग्राहक अपनी सुविधा के मुताबिक चार्जर लगाने का समय भी तय कर सकते हैं। दिल्ली सरकार सिंगल विंडो सुविधा के साथ छोटे वाहनों के लिए चार्जर पर 6000 रुपये की सब्सिडी भी देगी। मॉल्स, दुकानों, अस्पतालों सहित दूसरे परिसरों में भी ईवी चार्जर लगाए जा सकेंगे।
चार्जर पर 3 साल की वारंटी
दिल्ली सरकार ने दोपहिया और तिपहिया सहित लाइट कमर्शियल (हल्के वाणिज्यिक) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए निजी चार्जिंग स्टेशनों के लिए 12 वेंडर को चुना है। मॉल्स, हॉस्पिटल, सिनेमा हॉल, दुकान या रिहायशी क्षेत्र और शहर में ऐसी अन्य निजी संपत्तियों में भी चार्जर लगाए जा सकेंगे और इन पर तीन साल तक की गारंटी मिलेगी।
2 of 5
Electric Car
- फोटो : Unsplash
सरकार देगी सब्सिडी
शहर में निजी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए आवेदकों से 2,500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। यह सरकार द्वारा 6,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के बाद एक रियायती दर है, और सिर्फ पहले 30,000 आवेदकों के लिए लागू होगी। यानी इस पर करीब 8500 रुपये लागत आएगी, लेकिन सरकार की ओर से 6000 रुपये सब्सिडी मिलेगी। शुरुआती 30 हजार आवेदकों को ईवी चार्जर लगाने के लिए केवल 2500 रुपये देने होंगे। सरकार के इस इंसेन्टिव से चार्जर्स की लागत 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।
3 of 5
Electric Car
- फोटो : For Reference Only
बेहद कम होगा बिजली का खर्च
इसके लिए अलग मीटर लिए जा सकते हैं। अलग मीटर पर चार्जिंग के मद में होने वाला खर्च भी बेहद कम होगा। यह कॉमर्शियल की अपेक्षा 50 फीसदी से भी कम होगी। ई-चार्जर पर बिजली की दर प्रति यूनिट करीब 4.50 और कॉमर्शियल कनेक्शन के लिए करीब 10 रुपये है। किराना दुकानदार भी ईवी चार्जर लगवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Electric Car
- फोटो : Unsplash (For Reference Only)
इन नंबरों पर करें कॉल
निजी चार्जिंग स्टेशन लगवाने के लिए या तो संबंधित डिस्कॉम पोर्टल पर जाकर या उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल की जा सकती है। आवेदक वेब पोर्टल पर जा सकते हैं और अपनी पसंद के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर को चुन सकते हैं, और यहां तक कि इन चार्जर की कीमतों की तुलना भी कर सकते हैं। वे TPDDL के जरिए इंस्टॉलेशन करने के लिए 7011931880, 19123 या 19124 पर कॉल कर सकते हैं, और BYPL के लिए 01135999808 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Electric Car
- फोटो : Unsplash
लगेगी सिर्फ इतनी जगह
ऐसे चार्जर को लगाने के लिए बहुत कम जगह की जरूरत होती है। LEV AC चार्जर के लिए एक वर्ग फुट और AC 001 चार्जर के लिए दो वर्ग फुट जगह चाहिए होती है। ये दोनों चार्जर वॉल माउंटेड होंगे। DC-001 चार्जर को दो वर्ग मीटर की जगह और दो मीटर ऊंचाई वाली जमीन पर लगाए जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।