फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: बूढ़े हो रहे सूर्य की कब और कैसे होगी मृत्यु? नासा के हबल टेलीस्कोप से सामने आया रहस्य

Tue, 16 Nov 2021 10:38 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Nov 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
when and how the sun will be die nasa hubble telescope captures photo of planetary nebula reveal the mystrey
बूढ़े हो रहे सूर्य की कब और कैसे होगी मृत्यु? - फोटो : Pixabay


अंतरिक्ष में कई ऐसी रहस्यमयी चीजें हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी तस्वीर लगी है जिससे उन्हें सूर्य को लेकर नई जानकारियां मिली हैं। इस तस्वीर को वॉशिंगटन नासा के हबल टेलीस्कोप ने ली है। आखिर सूर्य की मौत कैसे होगी इसका अनुमान इस तस्वीर से लग सकता है। 

सूर्य का अंत कैसे होगा? यह एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न है जिसके बारे में वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं। यह सभी को पता है कि सूर्य आखिरी में एक 'व्हाइट ड्वार्फ' में बदल जाएगा।  इसका मतलब यह है कि एक जल चुके तारे का अवशेष जिसका प्रकाश मंद होते होते अंधकार में तब्दील हो जाएगा। सूर्य 4.5 अरब साल पहले बना था। यह हाइड्रोजन और हीलियम गैसों की एक गर्म गेंद है। सूर्य ने अपने जीवनकाल की आधी उम्र पूरी कर ली है। सूर्य का व्यास करीब 864,000 मील और इसकी सतह का तापमान करीब 10,000 डिग्री फारेनहाइट है। आईए जानते हैं आखिर सूर्य की मौत कैसे होगी? 

when and how the sun will be die nasa hubble telescope captures photo of planetary nebula reveal the mystrey
बूढ़े हो रहे सूर्य की कब और कैसे होगी मृत्यु? - फोटो : Pixabay

सूर्य की तरह ही एनजीसी 2438 प्लैनेटरी नेब्युला एक तारा है। यह पृथ्वी से करीब 1,370 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। प्लैनेटरी नेब्युला एक विशाल गैस का बादल है। यह सूर्य जैसे समाप्त होने वाले तारों से निकलता है। रिपोर्ट्स  में बताया गया है कि सूर्य का हाइड्रोजन उसके जीवनकाल के आखिरी समय में समाप्त हो जाएगा। इसकी वजह से सूर्य अस्थिर हो जाएगा और सफेद गोले के रूप में खत्म हो जाएगा। 

when and how the sun will be die nasa hubble telescope captures photo of planetary nebula reveal the mystrey
बूढ़े हो रहे सूर्य की कब और कैसे होगी मृत्यु? - फोटो : Pixabay


वॉशिंगटन नासा के हबल टेलीस्कोप द्वारा ली गई तस्वीर में कई रंग नजर आए हैं जो सनस्पॉट और अन्य घटनाओं की वजह से सूर्य की चमक अन्य तारों की तुलना में बहुत कम सक्रिय मालूम पड़ती है। इस फोटो में नीले रंग का मतलब ऑक्सीजन है, हरे का हाइड्रोजन, नारंगी का नाइट्रोजन और लाल रंग का मतलब सल्फर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
when and how the sun will be die nasa hubble telescope captures photo of planetary nebula reveal the mystrey
बूढ़े हो रहे सूर्य की कब और कैसे होगी मृत्यू? - फोटो : Pixabay


नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप को साल 1990 में लाॅन्च किया था। इसको पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजा गया था। अक्सर हबल टेलीस्कोप द्वारा ली गई स्पेस की अद्भुत तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इन तस्वीरों को नासा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed