फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान! कहीं ऑनलाइन तो नहीं खरीद रहे 'चोरी' की कार, ठगों से बचने के ये हैं 5 तरीके

Fri, 30 Oct 2020 12:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 30 Oct 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Are you accidentally buying a stolen car on OLX, these 5 precautions must be taken while buying a second hand car
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

अगर आप सेकेंड हैंड या यूज्ड कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको हमारी यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। दरअसल हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। नोएडा में पुलिस ने मनोत्तम त्यागी नाम के एक ऐसे चोर को पकड़ा है, जिसने ओएलएक्स पर अपने दोस्त की कार को 12 बार बेचा। 



यह चोर अपने दोस्त की कार को बेचने के लिए पहले ओएलएक्स पर विज्ञापन डालता था। इसके बाद करीब डेढ़ लाख रुपये में कार बेच देता था। कार बेचने से पहले आरोपी उसकी डुप्लीकेट चाबी बनाकर रख लेता था और कार में जीपीएस लगा देता था। कार बेचने के बाद ही वह जीपीएस से उस पर नजर रखता था और एक सप्ताह के अंदर ही वह डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से कार चुरा लेता था। इसके बाद वह गाड़ी का नंबर बदल कर फिर से ओएलएक्स पर विज्ञापन डालकर कार बेच देता था। 

कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको उन पांच बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सैकेंड हैंड कार खरीदते समय आपके बड़े काम आएंगी।

कहीं चोरी की हुई गाड़ी तो नहीं खरीद रहे आप?

Are you accidentally buying a stolen car on OLX, these 5 precautions must be taken while buying a second hand car
Parking - फोटो : Unsplash

सेकेंड हैंड कार खरीदते समय यह जरूर पता लगाएं कि गाड़ी या गाड़ी के मालिक पर किसी भी तरह का कोई केस तो नहीं है? कहीं गाड़ी से कोई हादसा तो नहीं हुआ है? कहीं यह कार चोरी की हुई तो नहीं है? इसके अलावा गाड़ी के सभी कागज देखने के बाद ही इसे खरीदें। याद रखें कोई भी पेपर वर्क अधूरा न रहे। 

वाहन का मालिक क्यों बेच रहा है अपनी कार?

Are you accidentally buying a stolen car on OLX, these 5 precautions must be taken while buying a second hand car
सांकेतिक - फोटो : Unsplash

सेकेंड हैंड या यूज्ड कार खरीदते समय वाहन के मालिक से जरूर बात करें। यह जानने की कोशिश करें कि वह व्यक्ति अपनी गाड़ी को क्यों बेच रहा है। गाड़ी के मालिक से बात करके आपको आइडिया लग जाएगा कि गाड़ी कितनी चली है, या कहां-कहां चली है। इसके अलावा आपको यह भी पता चल जाएगा कि वह गाड़ी क्यों बेच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के कागज और चेसिस का करें मिलान

Are you accidentally buying a stolen car on OLX, these 5 precautions must be taken while buying a second hand car
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले यह जरूर चेक करें कि कहीं गाड़ी का कागज फर्जी तो नहीं है। इसके अलावा चेसिस नंबर का भी मिलान करें।

विज्ञापन

गाड़ी की कोई डुप्लीकेट चाभी तो नहीं?

Are you accidentally buying a stolen car on OLX, these 5 precautions must be taken while buying a second hand car
Car Rear Mirror - फोटो : Unsplash

सेकेंड हैंड कार को खरीदते समय यह सबसे बड़ा सवाल रहता है कि कहीं इसकी डुप्लीकेट चाभी पुराने वाहन मालिक के पास तो नहीं। देश में कार की होने वाली चोरियों में यह एक बड़ा कारण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed