आज (11 अक्टूबर) को बॉलीवुड के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। बिग बी का कारों से प्यार जगजाहिर है। उनके पास लैंड रोवर रैंज रोवर ऑटोबॉयोग्राफी, रॉल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और बेंटले कॉन्टेंसटल जीटी जैसी शानदार कारें हैं। यहां हम उनके कार कलेक्शन और उनकी कीमत के बारे में बताएंगे।
Mercedes benz V-Class
2 of 6
Big B with mercedes benz v class
- फोटो : Social
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में देश की सबसे महंगी एमपीवी खरीदी है। यह एमपीवी पूरी दुनिया में अपने लग्जरी इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए फेमस है। V-Class Expression Long wheelbase की एक्स-शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपए और टॉप एंड V-Class Exclusive Extra Long wheelbase की कीमत 81.90 लाख रुपए है। इसके लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें आती हैं, जबकि एक्स्ट्रा लान्ग वर्जन में 7 लोग बैठ सकते हैं। V-Class में कई हाइ-एंड फीचर दिए गए हैं, इसकी बीच वाली सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है और पीछे के यात्रियों से वार्तालाप किया जा सकता है। यह कार बिजनेसमैन और सेलेब्रिटिज के लिए बिल्कुल परफेक्ट कारो में से एक है। इंजन की बात करें तो V-Class में 2.1 लीटर का बीएस-6 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 163 पीएस की पावर और 380 एनएम का टार्क देता है। इसमें 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं यह एमपीवी मात्र 10.9 सेकंड्स में 100 किमी, प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
Rolls Royce Phantom
3 of 6
amitabh bachhan with Rolls Royce Phantom
- फोटो : Social
बिग बी के पास रोल्ज रॉयस की फैंटम कार है। इस कार में बिग बी को अक्सर सफर करते देखा जाता है। बता दें, यह कार मशहूर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी फिल्म एकलव्य के किरदार से प्रभावित होकर गिफ्ट की थी। कार की कीमत 4.0 करोड़ से 8.25 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
4 of 6
amitabh bachchan range rover
महानायक के अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं जो इस कार के दीवाने हैं जिनमें रणबीर कपूर का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि उन्हे इस कार में सबसे ज्यादा देखा जाता है। इस कार की स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है। और बिग बी को यह कार बेहद पसंद है।
5 of 6
Amitabh Bachchan BMW mini cooper
बच्चन साहब की यह कार जैसे ही उनके बंगले के सामने दिखी तो लोगों में काफी दिनों तक अफवाह रही कि इस कार को बिग बी ने आराध्या के लिए खरीदा है। लेकिन कुछ समय बाद अमिताभ ने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि यह कार अभिषेक ने उन्हें गिफ्ट दी है। कार की कीमत की बात करें तो यह 26.6 लाख रुपये में मार्केट में मौजूद है।