कोलकाता के चलता बागान दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजित 'सिंदूर खेला' में टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपने पति निखिल जैन के साथ शामिल हुईं। नुसरत ने यहां कहा कि मैं भगवान की विशेष संतान हूं और विवाद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते हैं।
2 of 6
पति निखिल जैन के साथ नुसरत जहां
- फोटो : ANI
टीएमसी सांसद ने 'सिंदूर खेला' में भाग लेने के दौरान मीडिया से कहा कि मैं भगवान की विशेष संतान हूं। मैं सभी त्योहार मनाती हूं। मैं मनावता और किसी भी चीज से ज्यादा प्यार करती हूं। मैं बहुत खुश हूं और विवाद मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते हैं।
3 of 6
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां
- फोटो : PTI
इससे पहले नुसरत जहां के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने की आलोचना मुस्लिम धर्म गुरु ने की थी। मुस्लिम धर्म गुरु ने कहा था कि सांसद को अपना नाम और धर्म बदल लेना चाहिए क्योंकि वह अपने कार्यों से ‘इस्लाम और मुस्लिमों का बदनाम’ कर रही हैं।
बशीरहाट से पहली बार सांसद निर्वाचित हुई नुसरत जहां शादी के बाद से हिंदू प्रतीकों जैसे ‘मंगलसूत्र और ‘सिंदूर’ का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने इस साल उद्यमी निखिल जैन से शादी की है।
5 of 6
पति के साथ नुसरत जहां
- फोटो : social media
रविवार को साड़ी में नजर आईं जहां ने सुरूची संघा में अपने पति के साथ दुर्गा पूजा उत्सव में हिस्सा लिया। एक पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के दौरान जहां द्वारा भी उसका जाप करते हुए टीवी चैनलों पर दिखाया गया।