फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan के पास हैं सबसे अलग कार कलेक्शन, 180 डिग्री तक घूमने वाली कार में करते हैं सफर

Fri, 11 Oct 2019 01:53 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 11 Oct 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan car collection on birthday special all you need to know
Amitabh Bachchan’s 75th birthday - फोटो : Amar Ujala

आज (11 अक्टूबर) को बॉलीवुड के महानायक बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था।  बिग बी का कारों से प्यार जगजाहिर है। उनके पास लैंड रोवर रैंज रोवर ऑटोबॉयोग्राफी, रॉल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास और बेंटले  कॉन्टेंसटल जीटी जैसी शानदार कारें हैं। यहां हम उनके कार कलेक्शन और उनकी कीमत के बारे में बताएंगे। 

Mercedes benz V-Class

Amitabh Bachchan car collection on birthday special all you need to know
Big B with mercedes benz v class - फोटो : Social

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में देश की सबसे महंगी एमपीवी खरीदी है। यह एमपीवी पूरी दुनिया में अपने लग्जरी इंटीरियर और शानदार फीचर्स के लिए फेमस है। V-Class Expression Long wheelbase की एक्स-शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपए और टॉप एंड V-Class Exclusive Extra Long wheelbase की कीमत 81.90 लाख रुपए है।  इसके लान्ग व्हीलबेस वर्जन में 6 सीटें आती हैं, जबकि एक्स्ट्रा लान्ग वर्जन में 7 लोग बैठ सकते हैं। V-Class में कई हाइ-एंड फीचर दिए गए हैं, इसकी बीच वाली सीटों को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है और पीछे के यात्रियों से वार्तालाप किया जा सकता है। यह कार बिजनेसमैन और सेलेब्रिटिज के लिए बिल्कुल परफेक्ट कारो में से एक है। इंजन की बात करें तो V-Class में 2.1 लीटर का बीएस-6 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 163 पीएस की पावर और 380 एनएम का टार्क देता है। इसमें 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं यह एमपीवी मात्र 10.9 सेकंड्स में 100 किमी, प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

 

Rolls Royce Phantom

Amitabh Bachchan car collection on birthday special all you need to know
amitabh bachhan with Rolls Royce Phantom - फोटो : Social

बिग बी के पास रोल्ज रॉयस की फैंटम कार है। इस कार में बिग बी को अक्सर सफर करते देखा जाता है। बता दें, यह कार मशहूर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी फिल्म एकलव्य के किरदार से प्रभावित होकर गिफ्ट की थी। कार की कीमत 4.0 करोड़ से 8.25 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan car collection on birthday special all you need to know
amitabh bachchan range rover

महानायक के अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं जो इस कार के दीवाने हैं जिनमें रणबीर कपूर का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि उन्हे इस कार में सबसे ज्यादा देखा जाता है। इस कार की स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है। और बिग बी को यह कार बेहद पसंद है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan car collection on birthday special all you need to know
Amitabh Bachchan BMW mini cooper

बच्चन साहब की यह कार जैसे ही उनके बंगले के सामने दिखी तो लोगों में काफी दिनों तक अफवाह रही कि इस कार को बिग बी ने आराध्या  के लिए खरीदा है। लेकिन कुछ समय बाद अमिताभ ने फैंस को इस बात की जानकारी दी कि यह कार अभिषेक ने उन्हें गिफ्ट दी है। कार की कीमत की बात करें तो यह 26.6 लाख रुपये में मार्केट में मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed