{"_id":"5f325fa31a1d3f6bd208fe22","slug":"according-to-the-fada-report-uttar-pradesh-has-the-highest-sales-of-vehicles-in-july-in-the-top-10-states-of-the-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में हो रही है गाड़ियों की बंपर खरीदारी, टॉप-10 लिस्ट में देखें अपना राज्य","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
उत्तर प्रदेश में हो रही है गाड़ियों की बंपर खरीदारी, टॉप-10 लिस्ट में देखें अपना राज्य
Tue, 11 Aug 2020 04:00 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 11 Aug 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
लॉकडाउन के बाद देश में वाहनों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी आई है। मई और जून के मुकाबले जुलाई महीने में हालात काफी बेहतर हुए हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा- FADA) के मुताबिक जुलाई महीने में महाराष्ट्र और गुजरात को पीछे छोड़ते हुए उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। फाडा के मुताबिक जुलाई 2020 में 11,42,633 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 17,92,879 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 36.27 फीसदी की भारी गिरावट आई है।
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
इन 10 राज्यों में खरीदे गए सबसे ज्यादा वाहन
- उत्तर प्रदेश: 19,185
- महाराष्ट्र: 16,149
- गुजरात: 14,331
- हरियाणा: 12,162
- कर्नाटक: 11,107
- राजस्थान: 10,930
- दिल्ली: 9817
- तमिलनाडु: 9001
- केरल: 8785
- पंजाब: 6783
फाइल फोटो
- फोटो : Tata Motors
किस कंपनी की गाड़ियों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं लोग
- जुलाई महीने में सबसे ज्यादा मारुति की गाड़ियों की बिक्री हुई है। कुल बाजार का 50.4 फीसदी हिस्सा मारुति के पास रहा।
- ह्यूंदै मोटर इंडिया- कुल बाजार का 18.69 फीसदी हिस्सेदारी
- टाटा मोटर्स- कुल बाजार का 8.1 फीसदी हिस्सेदारी
- महिंद्रा एंड महिंद्रा- कुल बाजार का 4.96 फीसदी हिस्सेदारी
- किया मोटर्स- कुल बाजार का 4.45 फीसदी हिस्सेदारी
- रेनो- कुल बाजार का 3.18 फीसदी हिस्सेदारी
- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर- कुल बाजार का 2.79 फीसदी हिस्सेदारी
- होंडा कार्स- कुल बाजार का 2.1 फीसदी हिस्सेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
अगस्त में और बढ़ेगी बिक्री
फाडा के प्रेसिडेंट आशीष हर्षराज काले ने कहा कि लॉकडाउन में मिली ढील से जून के मुकाबले जुलाई महीने में वाहनों का रजिस्ट्रेशन बढ़ा है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह काफी कम है। उन्होंने कहा कि मॉनसून के कारण ग्रामीण बाजारों में ट्रैक्टर, छोटे कॉमर्शियल व्हीकल और मोटरसाइकिलों की अच्छी बिक्री हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगस्त महीने में वाहनों की बिक्री में और भी सुधार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : PTI
दो-पहिया वाहनों का घटा रजिस्ट्रेशन
जुलाई 2020 में 8,74,638 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 13,98,702 दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। पिछले साल के मुकाबले इस जुलाई वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 37.47 फीसदी की गिरावट आई है।
पैसेंजर वाहनों का 25.19 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन
जुलाई 2020 में 1,57,373 पैसेंजर वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 2,10,377 पैसेंजर व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। पिछले साल की तुलना में इस जुलाई पैसेंजर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 25.19 फीसदी की गिरावट आई है।
कॉमर्शियल वाहनों का 72.18 फीसदी घटा रजिस्ट्रेशन
कोरोना का सबसे बुरा असर कॉमर्शियल वाहनों पर पड़ा है। जुलाई 2020 में केवल 19,293 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 69,338 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई कॉमर्शियल वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 72.18 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन 37.24 फीसदी बढ़ा
ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल जहां सभी सेगमेंट में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं ट्रैक्टरों की भारी मांग ने कंपनियों को साल के अंत तक 5 फीसदी के फायदे की उम्मीद जगा दी है। जुलाई 2020 में 76,197 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, जुलाई 2019 में 55,522 कॉमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी जुलाई 2019 की तुलना में इस जुलाई ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन में 37.24 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है।