{"_id":"6006b5c437668d5db546dd32","slug":"7-seater-car-launch-in-india-2021-new-7-seater-cars-in-india-2021-upcoming-7-seater-suv-cars-in-india-2021-upcoming-7-seater-suv-in-india-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार 7-सीटर कारें, बड़े परिवार के साथ करें सफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में जल्द लॉन्च होंगी ये शानदार 7-सीटर कारें, बड़े परिवार के साथ करें सफर
Tue, 19 Jan 2021 07:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 19 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
7 सीटर कार
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
अगर आपका परिवार बड़ा है और आप कहीं बाहर एक साथ जाना चाहते हैं, ऐसे में अगर आपकी हैचबैक कार इसमें समस्या खड़ी करती है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। भारतीय कार बाजार में परिवार की जरूरतों के लिहाज से बड़ी फैमिली कारों की मांग काफी है। भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेगमेंट में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इस सेगमेंट में बाजी मारने के लिए विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियों ने नई एसयूवी कारें लॉन्च की है। इसके साथ ही ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऑटो निर्माता 6-सीटर और 7-सीटर मॉडल्स पेश कर रहे हैं। अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और वह भी बड़ी फैमिली कार तो थोड़ा रुककर इन नई कारों का इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। यहां जानें 7-सीटर कारों के बारे में जिन्हें भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
2021 Tata Safari
- फोटो : Tata Motors
Tata Safari 2021
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने 2021 Tata Safari (2021 टाटा सफारी) की तैयार पहली यूनिट को हाल ही में रोल-आउट किया है। एक फ्लैग-ऑफ समारोह में, पहली सफारी कार कंपनी के पुणे स्थित प्लांट से लाइन से बाहर आई। कंपनी इस महीने की आखिर में 2021 टाटा सफारी एसयूवी को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगी। टाटा मोटर्स ने बताया कि नई सफारी एसयूवी के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी। नई 2021 Safari में टाटा की अवॉर्ड विनिंग इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। नई सफारी एसयूवी का पहले Gravitas (ग्रेविटास) कोडनेम दिया गया था और इसे पिछले साल आयोजित ऑटो-एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।

Mahindra XUV500 4X4
- फोटो : Mahindra (For Reference Only)
न्यू-जेनरेशन Mahindra XUV500
एमजी हेक्टर, टाटा सफारी और ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसे कई किफायती विकल्पों के पेश होने के साथ ही XUV500 (एक्सयूवी500) मॉडल अब काफी पुरानी लगने लगी थी। जिसके बाद महिंद्रा ने इसे अपडेट करने की जरूरत महसूस की। अब कार निर्माता आने वाले महीनों में देश में एसयूवी के लिए एक न्यू-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयार में है।

2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI (For Reference Only)
Hyundai Creta
दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता ह्यूंदै मोटर्स की ऑल-न्यू 7-सीटर Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) एसयूवी का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। यह ह्यूंदै की बहुप्रतीक्षित कारों में से एक है, जिसका कार प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के दौरान पहली बार दिसंबर 2020 में देखा गया था। अब एक बार फिर इस 7-सीटर एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी साल 2021 में अपनी इस 3 पंक्ति वाली एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू कर सकती है। ह्यूंदै ने हाल ही में भारत में Alcazar (अलकाजार) नाम का ट्रेडमार्क कराया है। यह ह्यूंदै की नई एसयूवी का आधिकारिक नाम हो सकता है।

Tata Hexa Safari Edition
- फोटो : For Reference Only
Tata Hexa BS6
टाटा मोटर्स ने Hexa (हेक्सा) बीएस-6 वर्जन को Hexa Safari Edition (हेक्सा सफारी एडिशन) के रूप में 2020 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। कंपनी इस एसयूवी को 2020 में ही लॉन्च करने वाली थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग टाल दी गई थी। अब इस अपडेटेड क्रॉसओवर एमपीवी को कंपनी 2021 में लॉन्च कर सकती है।