महज 14 साल की उम्र और सजा मौत की। यह बात सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन आज से 75 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ था। इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि अदालत ने महज 10 मिनट में उस बच्चे को मौत की सजा सुना दी थी, जिसके बाद उसे इलेक्ट्रिक चेयर (कुर्सी) में बांधकर बिजली का झटका दिया गया और मौत के घाट उतार दिया गया।
2 of 11
जॉर्ज स्टिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये खौफनाक घटना साल 1944 में घटी थी। बच्चे का नाम जॉर्ज स्टिनी था, जो अफ्रीकन-अमेरिकन था यानी अश्वेत था। चूंकि उस दौर में श्वेत लोग अश्वेतों से रंग के कारण भेदभाव खूब करते थे, इसलिए कहा जाता है कि बच्चे को सजा-ए-मौत देने का फैसला एकतरफा था। क्योंकि जजों की जिस बेंच ने फैसला सुनाया था, उसमें सभी श्वेत थे।
3 of 11
जॉर्ज स्टिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कहानी कुछ इस तरह शुरू होती है। 23 मार्च 1944 का दिन था। जॉर्ज अपनी बहन कैथरीन के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पर दो लड़कियां 11 वर्षीय 'बैटी जून बिनिकर' और 8 वर्षीय 'मेरी एमा थॉमस' किसी फूल को ढूंढते हुए आईं। उन्होंने उस फूल के बारे में जॉर्ज और उसकी बहन कैथरीन से पूछा। इसके बाद जॉर्ज उन लड़कियों की मदद के लिए साथ चला गया। बाद में वह अपने घर लौट आया, लेकिन वो दोनों लड़कियां गायब हो गईं।
4 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जब लड़कियों के घरवालों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, तो पता चला कि वो आखिरी बार जॉर्ज के साथ देखी गई थीं। ऐसे में लड़कियों के घरवालों ने जॉर्ज के पिता के साथ लड़कियों को आसपास के इलाकों में ढूंढने लगे, लेकिन वो मिली नहीं। इसके बाद अगले दिन सुबह दोनों लड़कियों की लाश रेलवे ट्रैक के पास कीचड़ में मिली। दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लाश मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर जॉर्ज को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। बाद में पुलिस की ओर से बताया गया कि जॉर्ज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, उसी ने दोनों लड़कियों का कत्ल किया है। पुलिस द्वारा दिए बयान में कहा गया कि जॉर्ज 11 वर्षीय बैटी के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसे लगा कि मेरी के रहते ये नहीं हो सकता, तो उसने मेरी को मारने की कोशिश की। इसी बीच दोनों लड़कियां उससे भिड़ गईं, जिसके बाद जॉर्ज ने लोहे के रॉड से उनके सिर पर मारा, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, चोट इतना भयंकर था कि उनके सिर के 4-5 टुकड़े हो गए थे।