अक्सर हम खबरों में पढ़ते हैं कि कार एक्सीडेंट्स ओवर स्पीडिंग या ड्रंकन ड्राइविंग की वजह से होते हैं। भले ही आप कितने भी परफेक्ट ड्राइवर हों और नियमों के मुताबिक ड्राइविंग करते हों। लेकिन कई दूसरे भी कारण हैं जो एक्सीडेंट की वजह बन सकते हैं। हम बता रहे हैं पांच अप्रत्याशित कारणों के बारे में, जो एक्सपर्ट ड्राइवर को भी कर सकते हैं फेल...
बोतल बन सकती है वजह
कार में पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतल रखना बेहद कॉमन है, लेकिन इसका सिलेंड्रिकल आकार कभी-कभी मुसिबत की वजह बन सकता है। टेनिस बॉल भी एक वजह हो सकती है। अक्सर बंपी राइड के दौरान या लापरवाही की वजह से बोतल गिरकर ड्राइविंग साइड की फुट मैट पर लुढ़क सकती है, जो ब्रैक पैडल के बीच पहुंच कर एक्सीडेंट की बड़ी वजह बन सकती है। इसलिए बोतल वगैरहा को ऐसी जगह रखें, जहां से ये उछल नहीं सकें और कार में न लुढ़क पाएं।
खराब फुट मैट्स
कार में हमेशा फिटिंग वाली फ्लोर मैट्स लगाना बेहद जरूरी है। अगर फ्लोर मैट ढीली होगी, तो आपके पैरों की वजह से बार-बार इधऱ-उधर हिलती रहेगी। वहीं अगर आपको क्लच या एक्सीलेटर और फ्लोर मैट पैडल में बाधा बन रही हो, तो यह बेवजह एक्सीडेंट की बड़ी वजह बन सकती है। इसलिए जरूरी है फिटिंग वाली फ्लोर मैट्स ही लगाएं। साथ ही, ध्यान रखें कि फ्लोर मैट्स साफ करने के बाद सावधानी से उसकी जगह पर फिट कर दें।
बदल दें स्टीयरिंग कवर
कई बार स्टीयरिंग कवर पुराने होने की वजह से फिसलने लगते हैं। लेकिन अचानक से आपको कार मोड़नी पड़े, और स्टीयरिंग से हाथ फिसल जाए, तो एक्सीडेंट की संभावना हो सकती है। वहीं ध्यान रखें कि कवर हमेशा फिटेड हों और अच्छी क्वॉलिटी के हो। ढीले कवर लगाने हादसे को न्यौते देना जैसा है।
चप्पल पहन कर ड्राइविंग
5 of 6
driving while wearing slippers
अक्सर लोग चप्पल में ही ड्राइव करना शुरू कर देते हैं, चप्पल पैरों से फिसलती है और एक्सीडेंट की वजह बन सकती है। वहीं इसमें पट्टियां निकली होती हैं, जिसमें पैडल भी फंस सकते हैं। जब भी ड्राइव करें, पैरों में कसा हुआ फुटवियर पहनें या फिर सैंडल पहन कर ड्राइव करें। अगर इमरजेंसी चप्पल में ड्राइव करनी ही पड़े, तो उसे उतार कर अलग रख दें, और बिना चप्पल के ही ड्राइव करें।