इलाहाबाद से हाल ही में प्रयागराज बने इस ऐतिहासिक नगर में चल रहे कुंभ मेले में इन दिनों श्रद्धालु आस्था के इस संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। मेले को लेकर सुरक्षा भी कड़ी रखी गई है और तैयारियां भी खूब की गई हैं।
इस बार कुंभ मेले में स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है। बीते वर्षों में शौचालय की कमी के चलते लोगों को मजबूर होकर खुले में शौच करना पड़ा था, लेकिन इस बार 1,20,000 शौचालय बनाए गए हैं।पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की संख्या दोगुनी कर दी गई है।
यहां इस बार श्रद्धालुओं के लिए ‘टॉयलेट कैफेटेरिया’ बनाया गया है जो सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कैफे की खास बात यह है कि इस कैफे में बैठने के लिए टॉयलेट की शक्ल में कुर्सियां लगाईं गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग संदेशों के जरिए टॉयलेट के महत्व को भी बताया गया है।
आप तस्वीर में देख सकते है ‘टॉयलेट कैफेटेरिया’ में पत्थर पर शीशा रखकर डायनिंग टेबल के लगाई गई हैं। सभी कुर्सियों के पीछ टॉयलेट क्लीनर का एक डब्बा भी रखा गया है जो कि स्वच्छता का संदेश देता दिख रहा है।
इसके अलावा हाथ धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गंदे पानी के संग्रहण और पीने के पानी के महत्व को भी तरह-तरह के संदशों के जरिए बताया गया है। प्रयागराज में आयोजित इस कुंभ के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं।