दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस वजह से एनजीटी ने दिल्ली एनसीआर में 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर रोक लगाई हुई है। ऐसे में हमें भी कुछ ऐसे तरीके अपनाने होंगे जिससे कार कम से कम प्रदूषण करे-
1. अगर आपकी कार कुछ साल पुरानी है या डीजल कार है तो कार को ले जाने से पहले थोड़ी देर स्टार्ट करके रखें। इससे कार का वॉर्मअप हो जाता है।
2. कार का टायर प्रेशर सही मात्रा में रखें। आपकी कार के लिए सही टायर प्रेशर जानने के लिए ड्राइवर विंडो को खोलकर देखें तो वहां लिखा होता है।
3. रेड लाइट पर इंजन को बंद कर दें। अगर कार नहीं चल रही है और सिर्फ इंजन चालू है तो प्रदूषण और ज्यादा होता है, खासकर डीजल कार में।
4. ठंड का मौसम आने से पहले ही कार की सर्विस करा लें। ऑयल बदलने, व्हील एलाइनमेंट और सही ट्यूनिंग से ना सिर्फ कार पॉल्यूशन कम होता है, इससे कार की लाइफ भी बढ़ जाती है। समय-समय पर पॉल्यूशन चेक भी कराते रहें।