फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपने देखी यामाहा की ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ लुक वाली धांसू बाइक, बुकिंग हुई शुरू

Fri, 25 Jan 2019 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 25 Jan 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
2019 Yamaha MT 15 naked streetfighter to be launched india in March 2019, bookings are started
Yamaha MT15 india

यामाहा जल्द ही नई बाइक लॉन्च करने जा रहा है। इस बाइक का फ्रंट लुक ट्रांसफॉर्मर्स मूवी से इंस्पायर्ड है। फ्रंट में यह किसी ऑटोबॉट जैसे लगती है। वहीं यामाहा ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस बाइक को R15 V3 का नेक्ड वर्जन माना जा रहा है। जानते हैं क्या है इस बाइक की खासियत...


 

मार्च 2019 में कर सकती है लॉन्च

2019 Yamaha MT 15 naked streetfighter to be launched india in March 2019, bookings are started
Yamaha MT15 featured

Yamaha MT15 असल में हाल ही में एबीएस वर्जन के साथ लॉन्च हुई यामाहा आर15 वी3 का नेक्ड वर्जन है। यामाहा एमटी15 स्ट्रीटफाइटर को यामाहा इस साल मार्च 2019 में लॉन्च कर सकती है। वहीं कुछ यामाहा डीलरों ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। डीलर अपने हिसाब से 2 से 10 हजार रुपए में इस बाइक की बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि यह बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिफंडेबल है।
 

इंडियन वर्जन में टेलिस्कॉपिक फॉर्क

2019 Yamaha MT 15 naked streetfighter to be launched india in March 2019, bookings are started
Yamaha MT15 blue

Yamaha MT15 को इंडियन बाजार के मुताबिक डिजाइन किया गया है। हालांकि इसका इंटरनेशनल वर्जन इससे अलग है। इसमें एलईडी हैडलाइट दी गई हैं, वहीं कुछ पार्ट्स को कीमत कम रखने के चलते बदला भी गया है। वहीं इंटरनेशनल वर्जन में फ्रंट में यूएसडी फॉर्क दिए गए हैं, जबकि इंडियन वर्जन में टेलिस्कॉपिक फॉर्क दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डुअल एबीएस सिस्टम

2019 Yamaha MT 15 naked streetfighter to be launched india in March 2019, bookings are started
Yamaha MT15 launch

वहीं इसे भारतीय वर्जन में फ्यूल टैंक भी बदला गया है। इस बाइक में R15 V3 वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, लेकिन इस में ब्लूटुथ कनेक्टिविटी का फीचर नहीं होगा। यामाहा डिजिटल क्लस्टर के साथ ब्लूटुथ कनेक्टिविटी को आगामी कुछ महीनों में लॉन्च कर सकती है। वहीं इसके व्हील साइज की बात करें, तो इसमें फ्रंट में 100/80 R-17 और पीछे 140/70 R-17 साइज के टायर दिए हैं। फ्रंट में 282 एमएम के डिस्क ब्रेक और पीछे 220 एमएम के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें चौड़े हैंडलबार दिए गए हैं।    
 

विज्ञापन

कीमत 1.2 लाख रुपए के आसपास

2019 Yamaha MT 15 naked streetfighter to be launched india in March 2019, bookings are started
Yamaha MT15 colors

Yamaha MT15 की टक्कर Hero Xtreme 200R और Bajaj Pulsar NS 200 से होगी। इसकी कीमत 1.2 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है। इंटरनेशनल मार्केट में Yamaha MT15 ग्रे-ब्लैक, ब्लू-ब्लैक, ऑल ब्लू और ऑल ब्लैक रंग में आती है। इसकी लंबाई 1969 एमएम, 800 एमएम चौड़ाई और 1065 एमएम ऊंचाई है। इसका व्हीलबेस 1335 एमएम का है। वहीं सीट की ऊंचाई 810 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 155 एमएम और टर्निंग रेडियस 2.4 मीटर है। बाइक का वजन 133 किग्रा है और इसमें 10 लीटर का फ्यूट टैंक दिया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed