Toyota की नई कार होगी 18 जनवरी को लॉन्च, 1 लीटर में 23 किमी का माइलेज
नई कैमरी में 88 किलो वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर
टोयोटा ने नई कैमरी मे कई बदलाव किए गए हैं, वहीं पुराने मॉडल के मुकाबले नई कैमरी का इंटीरियर, फ्यूल इफिशियंसी और राइडिंग कम्फर्ट के मामले में बिल्कुल अलग है। नई कैमरी के स्टैंडर्ड मॉडल में 2.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जबकि हाईब्रिड मॉडल में 2.5 लीटर फोर सिलिंडर एटकिंसन साइकल पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 176 एचपी की पॉवर और 221 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा हाइब्रिड बनाने के लिए इसे 88 किलो वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जिससे मिला-जुला पॉवर आउटपुट 208 एचपी हो जाती है। वहीं हाईब्रिड होने के चलते यह कम आरपीएम या ठंडे मौसम में भी धुंआ नहीं छोड़ती। दोनों ही इंजन को कंपनी ने कंटिन्युअस्ली वेरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) दिया है। यूएस में कार को 3.5-लीटर वी6 पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे भारत में लॉन्च नहीं होगा।
नए ग्लोबल आर्किटेक्चर पर डेवलप
नई जनरेशन टोयोटा कैमरी में पतली शेप के हैडलैंप्स दिए गए हैं और कार के डोर हैंडल्स क्रोम फिनिश वाले हैं। हैडलैंप्स में एलईडी प्रोजैक्टर लाइट्स और डेटाइम रनिंग लैंप्स का फीचर है। टोयोटा ने कार के साथ मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स, पतले आकार के ओआरवीएम और रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए हैं। नई कैमरी टोयोटा के नए ग्लोबल आर्किटेक्चर (GA-K) प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसे भारत में लेक्सस ES सेडान को भी डेवलप किया गया है।
23 किलोमीटर तक का माइलेज
टोयोटा के मुताबिक कैमरी का हाईब्रिड मॉडल एक लीटर पेट्रोल में 23 किलोमीटर तक का माइलेज देगा। नए ग्लोबल आर्किटेक्चर पर डेवलेप होने के चलते नई कैमरी लंबी, चौड़ी और ऊंची ज्यादा हो गई है। वहीं बूट स्पेस भी 10 लीटर बढ़कर 597 लीटर का हो गया है। ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की इस कार को अभी तक की सबसे सुंदर कैमरी कहा जा रहा है।
वायरलैस क्यूआई चार्जिंग
नई कैमरी में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेबीएल डॉल्बी वाले 9 स्पीकर, ट्रंक में 26.5 सेंटीमीटर का सब-वूफर भी मिलेगा। इसके अलावा इसके रिमोट-की में ही मेमोरी का फीचर है, जो ड्राइवर सीट पोजिशन को याद रखता है। वायरलैस क्यूआई चार्जिंग के साथ 12वी का यूएसबी चार्जर मिलता है। इसमें मल्टीफंक्शनल स्टियरिंग दिया गया है। इसकी पैसेंजर सीट भी 20 एमएम तक स्लाइड हो जाती है।