फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस रंग में नई Maruti WagonR लग रही है धांसू, विटारा ब्रेजा भी आती है इस रंग में

Tue, 15 Jan 2019 07:28 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 15 Jan 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
2019 new Maruti WagonR VXi Pearl autumn Orange Colour Pictures leaked, Online booking started
New Maruti Wagon r 2019

Maruti की नई WagonR की बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र 11 हजार रुपए देकर नई वैगन आर की बुकिंग कराई जा सकती है। वैगन आर की लॉन्चिंग 23 जनवरी को तय है और माना जा रहा है कि उसी दिन से कार की डिलिवरी भी शुरू हो जाएंगी। मारुति की नई वैगन आर 6 रंगों में लॉन्च की जाएगी। वहीं अब इसके पर्ल ऑटम ऑरेंज रंग की नई तस्वीरें सामने आई हैं।


 

मारुति विटारा ब्रेजा भी आती है पर्ल ऑटम ऑरेंज में

2019 new Maruti WagonR VXi Pearl autumn Orange Colour Pictures leaked, Online booking started
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange colour

इससे पहले सोमवार को मारुति ने नई वैगन आर का टीजर वीडियो जारी किया था, जिसमें इसका पूल साइड ब्लू रंग शोकेस किया गया था। इसे पहले वैगन आर के सुपीरियर व्हाइट रंग की फोटो लीक हुई थीं। वहीं अब इसके पर्ल ऑटम ऑरेंज रंग की तस्वीरें सामने आई हैं। मारुति विटारा ब्रेजा और मारुति सुजुकी बलेनो भी पर्ल ऑटम ऑरेंज रंग में आती हैं।

नई Maruti Wagon R के 6 नए वीडियोज मचा रहे धूम, देखें पूरा लुक

6 बॉडी कलर्स में होगी लॉन्च

2019 new Maruti WagonR VXi Pearl autumn Orange Colour Pictures leaked, Online booking started
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange colour

नई वैगन आर को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डेलवेप किया गया है। वहीं पुरानी वैगन आर के मुकाबले यह 125 एमएम चौड़ी, 5 एमएम ऊंची और 35 एमएम लंबी है। वहीं इसमें ट्विन पॉड हैडलैंप्स, नए बंपर और नई ग्रिल दी गई है। वैगन आर को 6 बॉडी कलर्स पर्ल ऑटम ऑरेंज, सिल्की सिल्वर, सुपीरियर व्हाइट, पर्ल पूलसाइड ब्लू, पर्ल नटमैग ब्राउन और मैग्मा ग्रे में लॉन्च किया जाएगा।
 

Dimensions
Measurements New WagonR Old WagonR Stingray
Length 3655mm 3599mm 3636mm
Width 3655mm 1495mm 1475mm
Height 1675mm 1700mm 1670mm
Wheelbase
 
2435mm
 
2400mm 2400mm
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और एलपीजी वैरियंट ही होंगे लॉन्च

2019 new Maruti WagonR VXi Pearl autumn Orange Colour Pictures leaked, Online booking started
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange colour

23 जनवरी को लॉन्च होने वाली वैगन आर के केवल पेट्रोल और एलपीजी वैरियंट ही लॉन्च किए जाएंगे। नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।
 

विज्ञापन

वी और जेड वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

2019 new Maruti WagonR VXi Pearl autumn Orange Colour Pictures leaked, Online booking started
New Maruti Wagan R 2019 Pearl Autumn Orange interior

नई वैगन आर के मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर पुरानी के मुकाबले 19 एमएम लंबी है, वहीं 145 एमएम चौड़ी और 5 एमएम ऊंची है। जबकि व्हीलबेस 2435 एमएम है। वहीं वैगन आर के वी और जेड वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर होगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed