नई Maruti Wagon R के 6 नए वीडियोज मचा रहे धूम, देखें पूरा लुक
जनवरी महीने के अगले कुछ दिन ऑटो मोबाइल सेक्टर के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। जहां 18 जनवरी को टोयोटा कोरोला लॉन्च हो रही है, तो 23 जनवरी को मारुति की नई वैगन आर और उसी दिन टाटा हैरियर की भी लॉन्चिंग होनी है। वहीं मारुति ने नई वैगन आर की लॉन्चिंग से पहले कुछ फर्स्ट लुक वीडियोज पोस्ट किए हैं, जिन्हें देख कर आप अंदाजा लगा सकता हैं कि नई वैगन आर में क्या है खास...
स्मार्ट प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई वैगन आर में पहली बार 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे वाइब्रेंट स्मार्टप्ले स्टूडियो भी कहा जा रहा है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी दी गई है। इसे डैशबोर्ड के ऊपर लगाया गया है। वहीं हुंडई सैंट्रो में भी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
डिजाइन
नई वैगन आर का डिजाइन पुरानी वैगन आर के मुकाबले बिल्कुल अलग है। इसमें वॉल्वो स्टाइल में टेल लाइट्स दी गई हैं। वहीं पीछे दिया गया काले रंग का सी-पिलर रिअर विंडो और टेलगेट को टच करता है। कुल मिलाकर देखें को नई वैगन आर का डिजाइन बॉक्सी लुक दे रहा है।
मस्कुलर लुक
नई वैगन आर की साइड बॉडी को अगर देखें, तो यह देखने में मस्कुलर लगेगी, वहीं पहली पुरानी वैगन आर लुक में शार्प लगती थी। कंपनी की कोशिश है कि डिजाइन को स्टाइलिश रखने के साथ टॉल ब्वाय डिजाइन दिया जाए। वहीं वैगन आर के टॉप वैरियंट में इस बार बड़े पहिए भी दिए गए हैं।
हैडलैंप्स यूनिट्स
नई वैगन आर के हैडलैंप्स साइज में बड़े दिखने के साथ वर्गाकार दिखते हैं। इसके अलावा इनकके नीचे ही इंडीकेटर्स दिए गए हैं। हालांकि एक चीज इसमें मिसिंग दिख रही है और वह है डे लाइट रनिंग लाइट्स का न होना। वैगन आर में एलईडी डीआरएल की कमी खलती है क्योंकि अब एंट्री सेगमेंट की कारों में भी डीआरएल आम हैं। अगर होते तो लुक बेहतर ही होती।
पॉवरफुल इंजन
नई WagonR में 1.0 लीटर के साथ भी स्विफ्ट और इग्निस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 5500 आरपीएम पर 68 पीएस और 2500 आरपीएम पर 90 एनएम की पॉवर देगा। जबकि मिड और टॉप वैरियंट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 83 पीएस और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम की पॉवर देगा। नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसिमशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर मिलेगा। वहीं पुराने 1.0 लीटर इंजन के साथ सीएनजी वर्जन आने से यह मात्र 59 पीएस की पॉवर देगा।
बड़ा व्हीलबेस
वहीं नई वैगन आर में नए डिजाइन के ओआरवीएम दिए गए हैं, बड़ा व्हीलबेस है, जिससे बड़ा केबिन स्पेस मिलता है। हालांकि नई वैगन आर में अलॉय व्हील का फीटर नहीं मिलेगा। इसमें ड्राइवर साइड एयरबैग और रिअर पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। इसके अलावा ऑडियो और फोन कंट्रोल्स के साथ मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। साथ ही, टॉप वैरियंट में 12 वोल्ट और टाटा टियागो को टक्कर देने के लिए इसकी कीमत 4.5 लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच होगी।