महिन्द्रा एक्सयूवी300 के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। महिन्द्रा की सब-कॉम्पैक्ट एक्सयूवी300 के बेस वैरियंटस की कुछ फोटोग्राफ्स लीक हुई हैं, जिसमें उसके बेस वैरियंट के कुछ फीचरों का खुलासा हुआ है। महिन्द्रा की यह एक्सयूवी 15 फरवरी के आसपास लॉन्च होगी। माना जा रहा है कि महिन्द्रा एक्सयूवी300 की कीमत 8 से 12 लाख रुपए के बीच रख सकती है।
फ्रंट में क्रोम और फॉग लैंप्स नहीं
2 of 5
Mahindra XUV300 Base variant
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के बेस वैरियंट की लीक फोटोग्राफ्स से खुलासा हुआ है कि इसमें फ्रंट में क्रोम और फॉग लैंप्स नहीं होंगे। महिन्द्रा इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में W4, W6, W8 और W8
font-family:">(O) चार वैरियंट पेश करेगी। बेस वैरियंट में बंपर पर कुछ हिस्सा काले रंग से ढका हुआ होगा, इसके अलावा स्टैंडर्ड हैलोजन लैंप्स, ब्लैक बंपर लिप जैसे फीचर होंगे। वहीं ओआरवीएम पर टर्न सिग्नल इंडीकेटर नहीं होगा।
पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स
3 of 5
Mahindra XUV300 Base variant
बेस वैरियंट के पिछले हिस्से की बात करें, तो एलईडी टेल लैंप्स, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप्स और काले रंग का बंपर होगा। वहीं बंपर पर रेड रिफ्लेक्टर दिए गए हैं। इसके टॉप वैरियंट में फ्रंट में ब्लैक क्लैडिंग के जगह सिल्वर स्किड प्लेट दी जाएगी। एक्सयूवी 300 की टक्कर विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और फोर्ड इकोस्पोर्ट से होगी।
3 एयरबैग्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और स्पीड लिमिट वार्निंग फीचर
4 of 5
Mahindra XUV300 Base variant
वहीं बेस वैरियंट के इंटीरियर की बात करें, तो डुअल टोन कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके अलावा सेंटर कंसोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ड्राइवर साइड कार कंट्रोल का फीचर है। साथ ही, इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट स्टैंडर्ड 2 डिन ऑडियो सिस्टम का फीचर होगा। इसके अलावा पॉवर विंडो, एबीएस, 3 एयरबैग्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और इंपैक्ट सेंसिंग डोर अन-लॉक, स्पीड लिमिट वार्निंग का फीचर होगा। एक्सयूवी 300 में क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर होगा, लेकिन बेस वैरियंट में मैनुअल यूनिट दिया जाएगा। साथ ही 12 वोल्ट पॉवर सॉकेट, यूएसबी और ऑक्स-इन सपोर्ट का फीचर भी है।
6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स लीवर
5 of 5
Mahindra XUV300 Base variant
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के बेस वैरियंट में 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स लीवर दिया जाएगा, जो पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में आएगा। एक्सयूवी 300 Ssangyong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 130 पीएस का मैक्सिमम पावर और 160 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करने वाला 1.2 लीटर का जी80 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। डीजल वेरियंट में 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जाएगा। नई Mahindra XUV 300 माईलेज के मामले में भी बेहतर रहेगी ये एक लीटर पेट्रोल में 17 किलोमीटर का माइलेज देगी।