फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैदान में ‘कवर ड्राइव’ के साथ ड्राइविंग में भी हैं माहिर, चलाते हैं ये शानदार स्पोर्ट्स कारें

Fri, 31 May 2019 03:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 31 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
2019 icc cricket world cup: along with the 'cover drive', they are also run these superb sports cars
Chris Gayle Bentley - फोटो : Instagram

क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ ICC Cricket World Cup 2019 शुरू हो चुका है। जिसके साथ ही शुरू हो गया है बड़े-बड़े शॉट्स मारने का सिलसिला। इनमें कवर ड्राइव को सबसे बेहतरीन शॉट्स माना जाता है। आज के बल्लेबाजों में डेविड वार्नर, शिखर धवन, क्रिस गेल और एम धोनी सबसे बेहतरीन कवर ड्राइव शॉट लगाते हैं। ये लोग शॉट तो बढ़िया लगाते ही हैं, तो वहीं इनके गैराज में भी एक से बढ़ कर शानदार कारें हैं...


 

डेविड वार्नर

2019 icc cricket world cup: along with the 'cover drive', they are also run these superb sports cars
David Warner - फोटो : File

हाल ही में तेंदुलकर ने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में कॉमेंट्री करने के दौरान आस्ट्रेलियन क्रिकेटर डेविड वार्नर के बारे में कहा था कि वे मौच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। वहीं डेविड के गैराज में सिल्वर रंग की लैंबोर्गिनी हुराकेन है, जिसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है। वहीं यह 0 से 100 किमी की स्पीड़ पकड़ने में मात्र 2.8 सेकेंड का वक्त लेती है। वार्नर कभी-कभी अपने परिवार के साथ हुराकेन में शॉपिंग करने भी निकलते हैं।
 

शिखर धवन

2019 icc cricket world cup: along with the 'cover drive', they are also run these superb sports cars
Shikhar Dhawan Mercedes-Benz GL350 CDI SUV - फोटो : File

भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन कई बार अपनी बल्लेबाजी की धमक से भारत को जीत का तोहफा दिला चुका हैं। वहीं पिच से बाहर उनके गैराज की बात करें, तो उनके पास एक से बढ़ कर एक शानदार कारें हैं। लेकिन उनकी सबसे पसंदीदा Mercedes GL350 CDI SUV है, जिसका उन्हें स्पेस, परफॉरमेंस, कंफर्ट और लग्जरी बेहद पसंद है। इस गाड़ी की पावर 3600 आरपीएम पर 258 पीएस है और 2400 आरपीएम पर 620 एनएम का टॉर्क देती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएस धोनी

2019 icc cricket world cup: along with the 'cover drive', they are also run these superb sports cars
Hummer H2

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करना तो सूरज के आगे दिया जलाने जैसी बात है। खैर बात उनके गैराज की करें, तो उनके पास एक से बढ़ एक कारें हैं। उनके पास हमर एच2 भी है। Hummer एक बेहतरीन एसयूवी है। कार न सिर्फ फीचर्स बल्कि लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती है। कार अपने लुक्स से सिलेब्रिटीज को खूब लुभाती है। एमएस धोनी को कई बार इसकी सवारी करते देखा गया है। इस कार में कंपनी ने 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया है, जो 393बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। भारत में इस दमदार एसयूवी कार की कीमत लगभग 74 लाख रुपये है।
 

विज्ञापन

क्रिस गेल

2019 icc cricket world cup: along with the 'cover drive', they are also run these superb sports cars
Chris Gayle Glod Bentley - फोटो : Youtube

ये है दुनिया के सबसे घातक बल्लेबाज क्रिस गेल। मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह सुर्खियां बटोरना इन्हें बहुत अच्छी तरह से आता है। गेल को उनकी लग्जरी और शौकिया लाइफ के चलते प्लेब्वॉय भी कहा जाता है। उनके पास ब्लैक और गोल्ड कस्टमाइज्ड बेंतले कनवर्टिबल है। उसके बोनट और स्टीयरिंग व्हील पर CG  लगा है, वहीं कार पर चमकीले पीले रंग की हाइलाइट्स और उसके व्हील रिम्स 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड हैं। इसके अलावा स्टीयरिंग व्हील्स और बॉडी पर गोल्ड लाइनिंग में यूनिवर्सल बॉस और ट्रंक लिड कवर के अंदर 333 लिखा है। गेल ने 333 रन 2010 में श्रीलंका के खिलाफ घातक बल्लेबाजी करके बनाए थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Not even a G5 #TouchDown like this...dem live in a BeeHive! #OwnaLane #OwnDiRoad #Lit🔥 #MyGrungDis #KingGayle👑

A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed