2019 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में में एक से बढ़कर एक कारें प्रदर्शित हो रही हैं। इस मोटर शो में Hyundai ने अपनी नई स्पोर्टी कार i10 N Line को पेश किया है। यह नई कार थर्ड-जेनरेशन i10 (यूरोपियन मॉडल) का स्पोर्टी वर्जन है जोकि हाल ही भारत में Grand i10 Nios के नाम से लॉन्च हुई है। लेकिन यूरोपियन मॉडल में काफी कुछ नए बदलाव किये गये हैं साथ भी इसमें कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।
नए फीचर्स नए बदलाव
2 of 4
2019 frankfurt motor show Hyundai i10 N
- फोटो : Social
Hyundai i10 N Line (यूरोपियन मॉडल) में 16-इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसमें रियर स्पोर्टी स्पॉयलर और रेड स्किड प्लेट्स शामिल की गई हैं। ये सब फीचर्स कार को ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं। इसके अलावा इसमें नया बंपर, नई फ्रंट ग्रिल जोकि ग्लोसी ब्लैक कलर में है, साथ ही नए LED DRLs दिए गए हैं। बात कैबिन की बात करें, तो यहां इसके डिजाइन में थोड़ा नयापन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसके स्टीयरिंग वील और गियर-शिफ्ट लीवर पर 'N' ब्रैंडिंग, मेटल पेडल्स को शामिल किया है साथ ही इसमेंअपग्रेडेड सीट्स मिलेंगी।
दो इंजन विकप्ल
3 of 4
2019 frankfurt motor show Hyundai i10 N
- फोटो : Social
Hyundai i10 N Line में दो इंजन ऑप्शन दिए गये हैं। इसमें एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 82 bhp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है। यही इंजन भारत में मौजूदा ग्रैंड आई 10 को पावर देता है। इसके अलावा दूसरा 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है जो 99hp की पावर और 172Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाताया जा रहा है कि यह इंजन i10 N Line का सबसे पावरफुल इंजन है। बताया जा रहा है कि कंपनी i10 N Line को यूरोप में अगले साल की दूसरी तिमाही में बाजार में उतारेगी। लेकिन भारत में इसे लॉन्च करने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
Hyundai 45 कॉन्सेप्ट हुई पेश
4 of 4
2019 frankfurt motor show 45 EV Concept
- फोटो : Social
फ्रैंकफर्ट मोटर शो में Hyundai 45 कॉन्सेप्ट का नाम कंपनी की पोनी कूप कॉन्सेप्ट पर रखा गया है जो 45 साल पहले 1947 में शोकेस किया गया था।कार का डिज़ाइन 1920 के एयरक्राफ्ट से प्रेरित है जिसे 45 नाम दिया गया था। इस कॉन्सेप्ट कार के अगले और पिछले हिस्से में 45डिग्री एंगल में हीरे के आकार की सिलवट दी गई है।