फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस महीने आएगी Ford Endeavour फेसलिफ्ट, फीचरों से देगी Toyota Fortuner को मात

Tue, 05 Feb 2019 07:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
2019 Facelift Ford Endeavour will be launched on February 22, stiff competition for Toyota Fortuner
2019 Ford Endeavour-4

फोर्ड इंडिया अपनी प्रीमियम एसयूवी Ford Endeavour का फेसलिफ्ट वर्जन इस महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी इस एसयूवी में कई नए फीचर देने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा एंडेवर के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे।


 

22 फरवरी को होगी लॉन्च

2019 Facelift Ford Endeavour will be launched on February 22, stiff competition for Toyota Fortuner
2019 Ford Endeavour-3

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट की लॉन्चिंग इस महीने 22 फरवरी को करेगी। एंडेवर का वर्तमान मॉडल को 2016 में लॉन्च किया गया था, वहीं कंपनी अब तीन साल बाद कंपनी इसका नया फेसलिफ्ट वैरियंट लाने की तैयारी कर रही है। नए फेसलिफ्ट वर्जन में नई ग्रिल, रीडिजाइन बंपर और नए हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में 20 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील भी शामिल होंगे।
 

8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

2019 Facelift Ford Endeavour will be launched on February 22, stiff competition for Toyota Fortuner
2019 Ford Endeavour-5

फोर्ड एंडेवर के नए फेसलिफ्ट वर्जन में डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसके केबिन में सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल होगा। साथ ही बैकलिट बटन के साथ क्रोम का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा एंडेवर में सिंक3इंटरफेस के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट का फीचर होगा। हालांकि इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम कनेक्टिविटी का फीचर नहीं होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हैंड्सफ्री टेलगेट का फीचर

2019 Facelift Ford Endeavour will be launched on February 22, stiff competition for Toyota Fortuner
2019 Ford Endeavour-2

वहीं एंडेवर फेसलिफ्ट में हैंड्सफ्री टेलगेट का फीचर होगा, जिसके बाद टेलगेट को रिमोटली बंद और खोला जा सकेगा। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में फोर्ड एंडेवर पेडेस्टेरियन डिटेक्शन के साथ ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नए फेसलिफ्ट में यह फीचर होगा या नहीं।
 

विज्ञापन

सिंगल टर्बो और ट्विन टर्बो इंजन

2019 Facelift Ford Endeavour will be launched on February 22, stiff competition for Toyota Fortuner
2019 Ford Endeavour-6

इंजन की बात करें, तो 2019 फोर्ड एंडेवर में 2.2. लीटर और 3.2 लीटर का डीजल इंजन हो सकता है। साथ ही, फोर्ड बाद में नई एंडेवर को बीएस-6 इंजन 2.0 लीटर इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में यह इंजन पहले से ही दो वैरियंट्स सिंगल टर्बो और ट्विन टर्बो में मौजूद है। सिंगल टर्बो इंजन 180 बीएचपी की पॉवर और 420 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं ट्विन टर्बो इंजन 213 बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही नई फोर्ड एंडेवर में इंजन 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed