ग्रेटर नोएडा में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े मोटर शो में से एक Auto Expo 2020 में मारुति ने अपनी पॉपुलर हैचबैक कार Maruti Swift के हाइब्रिड वर्जन की झलक पेश की। नई मारुति स्विफ्ट को हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वर्जन कॉन्सेप्ट पर डेवलप किया गया है। खास बात यह है कि चीन में यह कॉन्सेप्ट काफी प्रसिद्ध है। वहां इलेक्ट्रिक और फ्यूल के बीच का कॉन्सेप्ट हाईब्रिड गाड़ियां खासी फेमस हैं। जो ग्राहक अभी इलेक्ट्रिक गाड़ियां नहीं खरीदना चाहते हैं वे हाइब्रिड का ऑप्शन चुन सकते हैं। भारत में फिलहाल मारुति ही ऐसी कंपनी है जो हाइब्रिड गाड़ियों पर फोकस कर रही है। जानते हैं हाइब्रिड स्विफ्ट की खासियतों के बारे में...
Auto Expo 2020: नई स्मार्ट Maruti Swift मचाएगी धमाल, जब देगी 32 किमी का माइलेज!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम
स्विफ्ट हाइब्रिड को ‘सुजुकी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी’ पर डेवलप किया गया है। खास बात यह है कि स्विफ्ट हाइब्रिड में 48V का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। वहीं यह सिस्टम फिलहाल मारुति की फिलहाल आ रही कारों से ज्यादा पावरफुल है। मारुति बलेनो, अर्टिगा और सियाज में 12V का SVHS सिस्टम लगा है।
लीथियम-आयन बैटरी टेक्नोलॉजी
वहीं स्विफ्ट में आ रही नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मौजूदा से ज्यादा पावरफुल है। यह एडवांस टेक्नोलॉजी न केवल कम प्रदूषण फैलाती है, बल्कि ड्राइविंग और एसेलरेशन में भी ज्यादा सुपीरियर है। इस सिस्टम में एडवांस लीथियम-आयन बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्टार्ट-स्टॉप, टॉर्क असिस्ट और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग में काफी कारगर है।
K12C पेट्रोल इंजन
मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड को फिलहाल जापान में ही बेचा जा रहा है। स्विफ्ट हाइब्रिड में 1.2 लीटर का डुअलजेट K12C पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 6000 आरपीएम पर 89 बीएचपी की पावर और 4,400 आरपीएम पर 120 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। यह कार 5-स्पीड एएमटी के साथ आएगी। इसमें 15-इंच की बजाय 16-इंच के व्हील्स मिलेंगे।
माइलेज 32 किमी प्रति लीटर
खास बात यह होगी कि स्विफ्ट हाइब्रिड में लगा हाइब्रिड पावरट्रेन से कार कम रफ्तार में छोटी दूरी तय कर सकेगी और JC08 टेस्ट साइकिल में इसका माइलेज 32 किमी प्रति लीटर तक होगा। इस सिस्टम का फायदा यह होगा कि जैसे ही इलेक्ट्रिक मोटर की चार्जिंग खत्म होगी, गाड़ी पेट्रोल इंजन पर चलने लगेगी।