ऑटो एक्सपो में फ्रेंच कंपनी Renault ने बड़ा धमाका किया है। अब रफ्तार के मामले में Renault Duster रफ्तार के मामले में अपने सेगमेंट की सभी कारों को पछाड़ देगी। रेनो ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी डस्टर को नए टर्बो इंजन से लैस किया है, जिसकी पावर के सामने कोई कॉम्पैक्ट एसयूवी नहीं टिकेगी।
Auto Expo 2020: Kia Seltos को चुटकियों में पछाड़ेगी रॉकेट इंजन वाली नई Renault Duster!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया बीएस6 मानक वाला इंजन
रेनो डस्टर मे नया बीएस6 मानक वाला इंजन आया है। यह इंजन 1.5 लीटर K9K टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन की जगह लेगा। कंपनी अब इंजन को बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया है। लेकिन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के सामने कड़ी चुनौती पेश करते हुए रेनो ने टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ नई डस्टर को पेश किया है।
156 बीएचपी की जबरदस्त पावर
कंपनी अब डस्टर में 1.3 लीटर 4-सिलेंडर SCe टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देगी। खास बात यह होगी कि डस्टर का नया इंजन 156 बीएचपी की जबरदस्त पावंर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। अभी तक रेनो यह इंजन डस्टर के इंटरनेशनल वर्जन में देती थी। इस इंजन के आने के बाद इस क्लास में डस्टर का कोई मुकाबला नहीं होगा।
किआ सेल्टॉस होगी फेल!
अभी तक इस सेगमेंट में किआ सेल्टोस में इतना पावरफुल इंजन आता था, जो 138 बीएचपी की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। लेकिन डस्टर ने पावर और आउटपुट के मामले में सभी को पछाड़ दिया है। सेल्टोस टर्बो पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ट्विन क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। वहीं रेनो डस्टर टर्बो पेट्रोल में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा, साथ ही सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलेगा।
अप्रैल 2020 से लॉन्च
वहीं रेनो डस्टर के शुरुआती वेरियंट्स में 1.5 लीटर HR15DE पेट्रोल इंजन देती रहेगी, लेकिन यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही ऑफर की जाएगा। नया टर्बो इंजन अप्रैल 2020 में उतारा जाएगा। तब तक पूरे देश में बीएस6 ईंधन भी उपलब्ध हो जाएगा। इंजन में कई पार्ट्स ऐसे हैं जो विदेश से मंगवाए गए हैं।