इस बार ऑटो एक्सपो (Auto Expo 2020) कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। मारुति भी अपनी एक नई कार Maruti Suzuki XL5 ले कर आ रही है। वैगन आर की तरह दिखने वाली XL5 को उसका लॉन्ग व्हील वर्जन माना जा रहा है, जिसे 2019 में लॉन्च Ertiga XL6 की तरह मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम्स से बेचा जाएगा।
Auto Expo में Maruti लाएगी WagonR का नया अवतार, मिलेंगे Seltos और Harrier वाले फीचर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
180mm का ग्राउंड क्लियरेंस
Maruti Suzuki XL5 को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में इसे फिर से देखा गया है। माना जा रहा है नई कार वैगन आर से ज्यादा प्रीमियम फीचर होंगे और यह स्पोर्टी लुक के साथ आएगी। वैगन आर हैचबैक की तरह दिखने वाली Maruti Suzuki XL5 में प्रोजेक्टर हेडलैम्प देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 180mm ग्राउंड क्लियरेंस दिया जा सकता है जोकि मौजूदा WagonR से ज्यादा होगा।
किआ सेल्टोस, हैरियर और वेन्यू जैसे हेडलैंप्स
वैगन आर के मुकाबले Maruti Suzuki XL5 के फ्रंट में बदलाव होगा। इसमें नए स्लीक हेडलैंप्स के साथ स्लीक ग्रिल मिलेगी। वहीं हेडलैंप्स का डिजाइन बिल्कुल अलग होगा, जैसा कि किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर, हंयूदैं वेन्यू और रेनो क्विड जैसी कारों में आ रहा है। फ्रंट बंपर में सिल्वर लाइनिंग्स के साथ फॉग लैंप की हाउजिंग मिलेगी। वहीं टेल लाइट्स में एलईडी फीचर मिलेगा। इसके अलावा Maruti Suzuki XL5 में 15-इंच के अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स मिलेंगे। साथ ही, टारों तरफ काले रंग की बॉडी क्लैडिंग मिलेगी, जो आजकल एसयूवी में आम है।
सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
इंटीरियर की बात करें, तो XL6 की तरह इसे भी नए कलर स्कीम्स में उतारा जा सकता है। इस कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स का फीचर मिलेगा। वहीं इसमें सुजुकी स्मार्टप्ले स्टूडियो के साथ सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, कीलेस एंट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, मल्टी फंक्शनल डिस्प्ले के साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।
1.2-लीटर पेट्रोल इंजन
मौजूदा मारुति सुजुकी WagonR में 1.0-लीटर और दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के दो ऑप्शन मिलते हैं। माना जा रहा है कि XL5 मॉडल को केवल BS6 K12B 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है, जो 81 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। इसके अलावा इसमें माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है। वहीं इसकी कीमतें मौजूदा वैगन आर से ज्यादा होंगी। मैजूदा वैगन आर की एक्स-शोरूम कीमत 4.42 लाख से लेकर 5.91 लाख रुपये तक है। वहीं XL5 मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.20 लाख रुपये हो सकती है।