आजकल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सनरूफ वाली कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले यह फीचर केवल लग्जरी गाड़ियों तक सीमित था। लेकिन अब मिड-रेंज कारों में भी इसे शामिल किया जा रहा है। सनरूफ न सिर्फ कार को एक प्रीमियम लुक देता है, बल्कि खुली हवा और प्राकृतिक रोशनी का आनंद लेने का भी मौका देता है। बदलते ट्रेंड, बेहतर वेंटिलेशन और स्टाइलिश अपील की वजह से यह फीचर ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहा है।
2 of 6
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Hyundai
आफ्टरमार्केट सनरूफ लगवाना है खतरा
कुछ कार निर्माता ऐसे भी हैं जो अपने उत्पादों में सनरूफ का फीचर नहीं देते हैं। हालांकि, कुछ उपभोक्ता ऐसे भी होते हैं जो अपनी कार में सनरूफ की चाहत तो रखते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए जरूरी बजट नहीं होता है। तो ऐसे में वे अक्सर कार खरीदने के बाद इसमें आफ्टरमार्केट सनरूफ का विकल्प चुनते हैं। यानी कार खरीदने के बाद बाजार से इसे लगवा लेते हैं। हालांकि इससे यह फीचर काफी कम कीमत पर मिल जाती है। लेकिन यह वास्तव में वाहन की सुरक्षा को खतरे में डालता है।
3 of 6
Hyundai Staria MPV
- फोटो : Hyundai
कार की सुरक्षा पर पड़ता है असर
जब आफ्टरमार्केट से सनरूफ लगाया जाता है, तो यह वाहन की संरचनात्मक अखंडता (स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी) को खत्म करता है। वे वाहन के चेसिस की ताकत को कम कर सकते हैं। जिसकी वजह से सुरक्षा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
छत कार के समग्र फ्रेम का एक अभिन्न अंग है। यह संरचनात्मक भार भी वहन करती है। जब भी सनरूफ लगाने के लिए छत को काटा जाता है, तो यह छत की मजबूती पर असर डालता है। और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में कार के फ्रेम को कमजोर बनाता है। वाहन निर्माता यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक शोध करते हैं कि सनरूफ कार की संरचनात्मक अखंडता से समझौता न करे। हालांकि, आफ्टरमार्केट सनरूफ इंस्टॉलेशन के मामले में ऐसा कोई शोध नहीं किया जाता है।
4 of 6
Sunroof Car
- फोटो : Freepik
लीकेज की समस्या
असमान या खराब फिटिंग वाली सील के कारण, आफ्टरमार्केट सनरूफ में अक्सर पानी का रिसाव होता है। पानी सनरूफ के मोटर मैकेनिज्म को नुकसान पहुंचा सकता है। जिसे ठीक करवाना वाहन मालिक के लिए महंगा सौदा हो सकता है। पानी के रिसाव के कारण सनरूफ सिस्टम के कंपोनेंट्स के अक्सर खराब हो जाते हैं। इसके अलावा, छत पर सनरूफ जोड़ने का मतलब है अतिरिक्त सील जोड़ना, जिसके कारण आखिरकार केबिन में शोर का स्तर बढ़ जाता है।
5 of 6
Sunroof in Car
- फोटो : Freepik
लंबे समय में खराब होने की संभावना
ऑटो निर्माताओं द्वारा कारों में लगाए गए सनरूफ को वाहन के पूरी लाइफ तक चलना चाहिए। कई आफ्टरमार्केट सनरूफ निर्माता दावा करते हैं कि उनके उत्पाद OEM (मूल उपकरण निर्माता) द्वारा बनाए और लगाए गए उत्पादों जितने ही अच्छे हैं, हालांकि, यहां ऐसा नहीं है। कार के सनरूफ सिस्टम में कई सारे मैकेनिकल कंपोनेंट होते हैं। इसमें बहुत सारे मूविंग पार्ट होते हैं, जो वाहन के कुल वजन को बढ़ाते हैं। आफ्टरमार्केट सनरूफ सिस्टम के ये मैकेनिकल पार्ट अक्सर खराब होने लगते हैं और कई मामलों में आखिरकार काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे मामले में, वाहन मालिक के लिए इसे ठीक करवाना एक महंगा सौदा बन जाता है।