फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन 2.0 के दौरान कार की देखभाल के लिए जरूरी टिप्स, नहीं होगी कोई परेशानी

Fri, 17 Apr 2020 04:20 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
car tips and tricks in Hindi: After the lockdown 2.0 know these things before traveling in the car 
parking - फोटो : Social Media (सांकेतिक)

40 दिन का लॉकडाउन काफी लंबा वक्त होता है। इस दौरान ज्यादातर वाहन अपने-अपने पार्किंग स्पेस में ही खड़े रहेंगे। हालांकि सरकार 20 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में लॉकडाउन में राहत देने की बात कह रही है। लेकिन कई ऐसे इलाके होंगे जहां 3 मई के बाद ही वाहन बाहर निकालने की अनुमति होगी। ऐसे में हो सकता है कि एक महीने से बंद खड़े वाहन में कुछ खराबी आ गई हो। हम आपको बता रहे हैं कि लॉकडाउन के दौरान कैसे अपनी गाड़ी की देखभाल करें...

car tips and tricks in Hindi: After the lockdown 2.0 know these things before traveling in the car 
car service

हफ्ते में दो बार गाड़ी करें स्टार्ट

लंबे समय तक कार खड़ी रहने के कारण उसकी बैटरी अच्छे से काम नहीं करती है। इसलिए कार को हर दो-तीन दिन में कुछ देर तक स्टार्ट जरूर करें। इससे बैटरी खराब नहीं होगी। लॉकडाउन में इस अभ्यास को लगातार करते रहें। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की सेफ्टी के लिए नियम अलग है। इलेक्ट्रिक वाहनों को महीने में कम से कम 30 मिनट तक इंजन और हेडलाइट्स को चालू रखना होगा।  

car tips and tricks in Hindi: After the lockdown 2.0 know these things before traveling in the car 
Car Service - फोटो : Google

12 सेकेंड से ज्यादा क्रैंक नहीं

अगर लंबे समय बाद गाड़ी को बाहर निकल रहे हैं तो ऐसे में आपको ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। नहीं तो आप कार के इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हो सकता है जब आप कार स्टार्ट कर रहे हों तो वह पहले या दूसरे प्रयास में चालू न हो। ऐसे में आपको 12 सेकेंड से अधिक तक क्रैंक नहीं करना है। अगर इंजन चालू हो जाता है, तो कार को तुरंत नहीं दौड़ाना है। इंजन को थोड़ी देर तक न्यूट्रल पर ऐसे ही चलने दें ताकि उसके तेल की सप्लाई पुर्जों में समान रूप से हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टायर की देखभाल कैसे करें

car tips and tricks in Hindi: After the lockdown 2.0 know these things before traveling in the car 
car Tyre Pressure

टायर्स को न करें अनदेखा

लंबे समय तक एक ही पोजिशन में खड़ी हुई कार के टायर खराब हो सकते हैं। ऐसे में कार के वजन से हवा कम हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए आपको टायर्स के प्रेशर को चेक करने की आवश्यकता है। टायर्स सही रखने के लिए आपको समय-समय पर गाड़ी को आगे पीछे करना है ताकि वह मूव कर सकें। पार्क करने के दौरान हैंडब्रेक को भी हटा दें। इसके लिए आप गाड़ी को गियर में डाल सकते हैं या फिर टायर्स के आगे-पीछे स्टॉपर या ईंट वगैरहा कुछ लगा सकते हैं। बेहतर होगा कि नजदीक की दुकान पर सबसे पहले टायर्स में हवा भरें उसके बाद ही कहीं निकलें। ऐसा करके आप अपनी गाड़ी के टायर्स सुरक्षित रख सकते हैं। 
विज्ञापन
car tips and tricks in Hindi: After the lockdown 2.0 know these things before traveling in the car 
Handbrake - फोटो : Social Media

ब्रेक, एसी की भी करें देखभाल

लंबे अंतराल के बाद जब कार को बाहर निकालते हैं, तो लगता है कि ब्रेक शू आवाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको बिना ब्रेक दबाए बहुत धीरे-धीरे ड्राइव करने की जरूरत है। अगर पिर भी समस्या रहती है तो ब्रेक फ्लुइड चेक करें। लॉकडाउन के दौरान कार के एसी की भी जांच करनी चाहिए। जब भी इंजन स्टार्ट करें, तो एसी को भी कुछ देर के लिए ऑन करें। इस दौरान एसी के साथ-साथ बेल्ट और पंखे की भी जांच करनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा समय के बाद उपयोग करने पर उसके रबर के हिस्से टाइट हो जाते हैं और क्रेक पड़ जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed