{"_id":"67c99d095a7697e8db0936d7","slug":"affordable-cng-cars-in-india-cng-cars-under-10-lakhs-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Affordable CNG Cars: 10 लाख रुपये से कम में मिलने वाली किफायती सीएनजी कारें, जानें देती हैं कितना पावर-माइलेज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Affordable CNG Cars: 10 लाख रुपये से कम में मिलने वाली किफायती सीएनजी कारें, जानें देती हैं कितना पावर-माइलेज
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 06 Mar 2025 06:33 PM IST
सार
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और देशभर में CNG (सीएनजी) फ्यूल स्टेशनों की संख्या में इजाफे के कारण सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी 10 लाख रुपये से कम बजट में एक किफायती सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं, तो ये पांच बेहतरीन विकल्प आपके लिए मौजूद हैं।
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और देशभर में CNG (सीएनजी) फ्यूल स्टेशनों की संख्या में इजाफे के कारण सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। जहां इलेक्ट्रिक वाहन भी धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं, वहीं चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रेंज की दिक्कतें अभी भी कई खरीदारों को इलेक्ट्रिक वाहन लेने से रोक रही हैं। इसके मुकाबले, सीएनजी कारें एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही हैं क्योंकि इनमें डुअल-फ्यूल टेक्नोलॉजी होती है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप पेट्रोल और सीएनजी के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। अगर आप भी 10 लाख रुपये से कम बजट में एक किफायती सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं, तो ये पांच बेहतरीन विकल्प आपके लिए मौजूद हैं।
2 of 6
Maruti Suzuki Alto K10
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto K10
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 भारत में सबसे किफायती सीएनजी कार है। इसे दो वेरिएंट- LXI (O) CNG और VXI (O) CNG में पेश किया गया है। दोनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास है। इसमें 998cc का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। मारुति सुजुकी का दावा है कि ऑल्टो K10 CNG की फ्यूल एफिशिएंसी 33.85 किमी प्रति किलोग्राम है।
3 of 6
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी दो ट्रिम्स, LXI (O) और VXI (O) में उपलब्ध है। इन दोनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हैं। 998cc नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस, यह 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। मारुति सुज़ुकी का दावा है कि S-Presso CNG 32.73 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
Tata Tiago iCNG
टियागो iCNG की कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें ट्विन-सिलेंडर सीएनजी टैंक, डायरेक्ट सीएनजी स्टार्ट और एक वैकल्पिक AMT शामिल है, जो इसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली सबसे किफायती सीएनजी कार बनाता है। खरीदार पांच मैनुअल और तीन AMT वेरिएंट में से चुन सकते हैं। मैनुअल वर्जन की कीमत करीब 6 लाख रुपये है, जबकि AMT मॉडल की कीमत करीब 8 से 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास है। टियागो iCNG में 1.2-लीटर इंजन है जो 72.3 bhp और 95 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें मैनुअल के लिए 26.49 किमी प्रति किलोग्राम और AMT वेरिएंट के लिए 28.06 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Wagon R
मारुति सुजुकी वैगन आर सीएनजी दो ट्रिम्स - LXI (O) CNG और VXI (O) CNG में आती है, जिनकी कीमत करीब साढ़ें छह लाख रुपये से लेकर करीब 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 998cc का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मारुति के दावों के अनुसार, वैगन आर सीएनजी 33.47 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।