Maruti Suzuki Ertiga काफी पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। वहीं Ertiga बेहतर माइलेज के लिए भी जानी जाती है। हालांकि आने वाले समय में इस कार को टक्कर देने के लिए 6 नई एमपीवी बाजार में आने वाली हैं। आज हम आपको इन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ समय बाद सड़कों पर Ertiga को टक्कर देती दिखाई देंगी।
लदने वाले हैं SUV गाड़ियों के दिन, जल्द ही सड़कों पर दिखेंगी बड़े परिवारों के लिए ये MPV कारें!
MG 360M
एमजी मोटर ने फरवरी 2020 में हुए ऑटो एक्सपो में मल्टी पर्पज व्हीकल MG 360M को पेश किया था। यह एक 7-सीटर कार है। बता दें कि ऑटो एक्सपो में पेश की गई एमजी 360एम में हेक्टर वाला 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन था। हालांकि भारत में लॉन्चिंग के समय इस एमपीवी में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इसे 2021 में लॉन्च कर सकती है।
किआ एमपीवी
किआ मोटर्स एक नए मॉडल के साथ कॉम्पैक्ट एमपीवी सेगमेंट में उतरने की योजना बना रही है जो मारुति एर्टिगा से मुकाबले करेगी। किआ मोटर्स की कॉम्पैक्ट एमपीवी 7-सीटर होगी। कंपनी इसे 2021 में बाजार में उतार सकती है। जानकारी के मुताबिक यह कॉम्पैक्ट एमपीवी सेल्टॉस के प्लेटफॉर्म पर बनेगी। कंपनी का यह भी दावा है कि यह किफायती दामों पर मिलेगी।
फॉर्ड-महिंद्रा की एमपीवी
फोर्ड और महिंद्रा का ज्वाइंट वेंचर तीन एसयूवी और एक एमपीवी पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि इन्हें अगले 2-3 साल में बाजार में उतारा जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसे 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इस नई एमपीवी में 1.5-लीटर डीजल और पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इस एमपीवी को 2021-22 में लॉन्च किया जा सकता है। फॉर्ड-महिंद्रा की इस एमपीवी को B516 कोडनाम दिया गया है। इस एमपीवी के प्लेटफॉर्म और ड्राइवट्रेन सिस्टम दोनों महिंद्रा मराजो से लिए जाएंगे।
टाटा एमपीवी
टाटा की नई एमपीवी हैरियर बेस्ड Omega प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। वहीं टाटा इस नई एमपीवी में हैरियर एसयूवी वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन दे सकती है। कंपनी एक नए 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है। नई एमपीवी 8-सीटर होगी। टाटा की यह एमपीवी साल 2022 में बाजार में उतारी जा सकती है।